Bigg Boss 13: पारस छाबड़ा बिना विग पहने घर में घुमते आए नजर, इंटरनेट पर Viral हुआ Video
विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' के एक प्रतिभागी पारस छाबड़ा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वह बिना विग पहने नजर आ रहे हैं.
Bigg Boss 13 Updates: विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' के एक प्रतिभागी पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) है जिसमें वह बिना विग पहने नजर आ रहे हैं. न्यूज18 डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, शो के एक हालिया वीडियो में पारस को 'बिग बॉस' के घर में वॉशरूम एरिया के आसपास विग के बिना देखा जा रहा है.
पहले के एक एपिसोड में भी काम के दौरान पारस अपने विग को संभालते नजर आए थे. यह वीडियो भी वायरल हुई थी और सोशल मीडिया पर पारस को जमकर ट्रोल भी किया गया था.
Clip of the week!
Paras Chabra's WIG moment!#ParasChhabra #bb13 #BiggBoss13 @BiggBoss @ColorsTV pic.twitter.com/IEugwGYmmf
— 💕Beats🇮🇳🇨🇦 (@BeatS_786) November 29, 2019
एक यूजर ने ट्विटर पर इस वीडियो को साझा कर इसके कैप्शन में लिखा था, "जब मीठा हैशटैगपारसछाबड़ा की विग उड़ गई थी."
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13 Episode 61 Sneak Peek | 24 Dec 2019: Sidharth Shukla – Shehnaaz Gill में फिर हुई बहस
'बिग बॉस 13' का प्रसारण कलर्स चैनल पर होता है. फिलहाल यह शो फिर से चर्चा में बनी हुई है कि क्योंकि घर के सदस्य सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच झगड़े की वजह से घर का माहौल बहुत बिगड़ गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2019 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

