Bigg Boss 13: क्या सिद्धार्थ शुक्ला पर फिदा हो गई हैं माहिरा शर्मा, कहा- आप मुझे अच्छे लगने लगे
कल तक जो माहिरा शर्मा सिद्धार्थ शुक्ला से सीधे मुंह बात करना पसंद नहीं करती थी वो अब सिद्धार्थ की तारीफ में कसीदे पढ़ रही हैं.
क्या बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर की हवाएं बदलने लगी? क्या दुश्मनी की जमीन पर अब प्यार के फूल खिलने लगे हैं? क्योंकि नफ़रत भरी नजरे अब प्यार की बोली बोल रही हैं. जी हां बिग बॉस के घर में अब कुछ ऐसा ही होने लगा है. सिद्धार्थ शुक्ला और देवोलीना के बीच शुरू नई कहानी अब सबको अपनी दीवानी बना रही हैं. इस नई केमिस्ट्री से सबसे पहले जो घायल हुआ वो हैं माहिरा शर्मा. बिग बॉस के नए प्रोमो में जो कुछ दिखाई दे रहा है वो तो यही बयान कर रहा है.
कल तक जो माहिरा शर्मा सिद्धार्थ शुक्ला से सीधे मुंह बात करना पसंद नहीं करती थी वो अब सिद्धार्थ की तारीफ में कसीदे पढ़ रही हैं. बिग बॉस के नए प्रोमो में जो दिखाई दे रहा है वो तो फिलहाल यही बयान कर रहा है. दरअसल बिग बॉस ने सभी घर वालों को एक टैग देने के लिए कहा है. ऐसे में माहिरा शर्मा देवोलीना को एंटरटेनमेंट बताते हुए कहती हैं सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जो कर रही हैं वो उन्हें बेहद पसंद आ रहा हैं.
हालांकि इसके आगे माहिरा ने जो बात कही उसने सभी को हैरान कर दिया. माहिरा कहती हैं जिस सिद्धार्थ शुक्ला को बुरा समझती थी वो अब उन्हें अच्छे लगने लगे हैं. जिसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला शॉकिंग वाला एक्सप्रेशन दिखाकर अपनी जगह से उठ जाते हैं और माहिरा के पास जाकर बैठ जाते हैं. जिसे देखा पूरा घर हंस पड़ता हैं.
खैर ये सब कुछ बेशक मस्ती के मूड में हो रहा हैं लेकिन इनके बीच की ये शरारत दर्शकों भी जरूर गुदगुदाएंगी. ऐसे में तो हम यही कहेंगे कि लड़ाई झगड़े से भरे इस सीजन में ऐसे प्यार भरे पल भी काफी जरूरी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2019 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

