बॉलीवुड

Bigg Boss 13: माहिरा शर्मा हुईं शो से बाहर, विक्की कौशल ने घरवालों के छुड़ाए पसीने

विक्की कौशल ने बिग बॉस 13 के घर में एंट्री करते हुए घोषणा की और बताया कि माहिरा शर्मा शो से बाहर हो गई हैं. इसी के साथ शो में विक्की अपनी फिल्म 'भूत पार्ट वन: द हौंटेड शिप’ का प्रचार करने पहुंचे थे.

Bigg Boss 13: माहिरा शर्मा हुईं शो से बाहर, विक्की कौशल ने घरवालों के छुड़ाए पसीने
माहिरा शर्मा और विक्की कौशल (Photo Credits: Youtube)

Bigg Boss 13: सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो 'बिग बॉस 13' को कुछ ही दिन बचे हुए हैं और बीती रात शो के एपिसोड में घोषणा हुई कि माहिरा शर्मा शो से एविक्ट हो गई हैं. इसी के साथ इस शो में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी फिल्म 'भूत पार्ट वन: द हौंटेड शिप’ (Bhoot Part One: The Haunted Ship) का प्रचार करने पहुंचे और सभी के साथ मिलकर खूब एन्जॉय किया. इसके अलावा शो पर बिग बॉस ने आरती सिंह (Arti Singh) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का सफर भी दिखाया जिसे देखकर वो बेहद भावुक हो उठे.

शो में अपनी फिल्म को प्रमोट करने आए विक्की कौशल स्वयं ये घोषणा करते हुए बताते हैं कि यहां माहिरा शर्मा का सफर अब खत्म हो चला है. इसके अलावा वो सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा के साथ मिलकर घरवालों को डराते हैं. ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13 Episode 98 Updates | 13 Feb 2020: Mahira हुईं बेघर, Vicky Kaushal ने सभी को डराया

सिद्धार्थ और पारस सीक्रेट टास्क के तहत घरवालों को डराने में विक्की कौशल का साथ देते हैं. विक्की घर में बिना मुंडी वाला इंसान बनकर आते हैं जिसे देखकर सभी सदस्य डर जाते हैं. इसके बाद खुलासा होता है कि वो भूत नहीं बल्कि विक्की कौशल हैं.

विक्की कौशल के इस प्रैंक से घरवालों के पसीने छुट जाते हैं. शो पर माहिरा शर्मा बताती हैं कि एक समय ऐसा था जब उनपर किसी अज्ञात बुरी शक्ति का साया था. बिग बॉस शो पर आरती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला का सफर भी दिखाया.

इसे देखकर आरती जहां खुश और साथ ही भावुक नजर आईं वहीं सिद्धार्थ शुक्ला भी रों पड़ें. इसके बाद वो असीम रियाज (Asim Riaz) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को जाकर गले लगा लेते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2020 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).