बिग बॉस 13: इंटरनेट सेंसेशन हिंदुस्तानी भाऊ करेंगे सलमान खान के शो में एंट्री! देखें Video
सलमान खान ने 'बिग बॉस 13' की शुरुआत में बताया था कि इस बार पहले चार हफ्तों में मिड-सीजन फिनाले आयोजित किया जाएगा. अब खबर आ रही है कि शो के दूसरे पड़ाव में बिग बॉस के घर में हिंदुस्तानी भाऊ नाम से मशहूर इस शख्स की एंट्री होने वाली है.
Bigg Boss 13 Update: सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस बार काफी ड्रामा और झगड़ा देखने को मिल रहा है. इस शो का पहला मिड सीजन फिनाले (Mid-Season Finale) भी करीब है और ऐसे में अब इस शो में वाइल्ड कारक एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर भी काफी कयास लगाया जा रहा है. आज कलर्स टीवी (Colors TV) ने शो का एक प्रोमो वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है जिसमें देखा गया कि इस शो में इंटरनेट सेंसेशन बबलू पाठक (Babalu Pathak) जोकि के नाम से हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) वो वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में घर में दाखिल होंगे. प्रोमो वीडियो में देखा गया कि हिंदुस्तानी भाऊ बिग बॉस के घर में बिलकुल संजय दत्त (Sanjay Dutt) के स्टाइल में एंट्री करते हैं.
यहां वो अपने पॉपुलर अंदाज में नजर आते हैं और सलमान के साथ मिलकर स्टेज पर सभी का मनोरंजन करते हैं. वीडियो में ये भी देखा गया कि सलमान हिंदुस्तानी भाऊ को रश्मि देसाई (Rashami Desai) की फोटो दिखाकर उनके बारे में अपनी राय रखने को कहते हैं जिसपर वो जवाब देते हैं, "भाई ये दुखी आत्मा है."
भाऊ का अंदाज देखकर सलमान खान भी ठहाके मारकर हंसने लगते हैं. आपको बता दें कि फरवरी, 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के बाद हिंदुस्तानी भाऊ ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करके उन यूट्यूबर्स की क्लास लगाई थी जिन्होंने भारत (India) के बारे में अपशब्द कहे थे. इसके बाद उन्होंने अपने कई सारे वीडियोज शेयर किए थे जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी यूट्यूबर्स को जमकर फटकार लगाई. उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हुए थे और लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आया था.
अब इंटरनेट पर धमाल मचाने के बाद वो सलमान के इस शो में एंट्री करने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंदुस्तानी भाऊ के अलावा तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भी इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्रेंट (Wild Card Entrant) के रूप में नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2019 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

