Bigg Boss 13: माहिरा शर्मा ने सिद्धार्थ शुक्ला को कहा 40 साल का बुड्ढा तो भड़क उठी गौहर खान, ट्विटर पर लगाई फटकार
माहिरा के साथ पारस छाबड़ा ने भी सिद्धार्थ को 40 साल का बुड्ढा कहा था. ऐसे में अब बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट गौहर खान ने माहिरा शर्मा के इस बयान पर जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया है.
BB ट्रांसपोर्ट टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) से नाराज माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) ने उनपर बल प्रयोग का आरोप लगाते हुए जमकर अपनी भड़ास निकाली. इस दौरान माहिरा शर्मा ने सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ आप्पतिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया. इसके साथ ही माहिरा शर्मा ने सिद्धार्थ के उम्र पर निशाना साधते हुए उन्हें 40 साल का बुड्ढा बताया और कहा कि इससे तो मेरी मां भी छोटी है. माहिरा के साथ पारस छाबड़ा ने भी सिद्धार्थ को 40 साल का बुड्ढा कहा था. ऐसे में अब बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट गौहर खान (Gauhar Khan) ने माहिरा शर्मा के इस बयान पर जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया है.
गौहर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं लड़की वाली हरकत, जनानी जैसी बातें सुनकर थक चुकी हूं. मुझे 40 साल का बुड्ढा या बुड्ढी जैसे कांसेप्ट से बिलकुल नफरत है. क्योंकि उम्र केवल एक नंबर है. ऐसी मानसिकता पर शर्म आती है.
I swear I’m so tired of listening to ladki waali harkat, janaani n all that nonsense ! By ALL , let me clear ! Also hate that 40 saal ka buddha ya buddhi concept ! Age is just a number ! Ppl r superstars even at 75 ! Shame on this mentality! https://t.co/sXCG0WXxXr
— Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) November 6, 2019
आपको बता दे कि बीते वीकेंड का वार में गौहर खान भी बतौर चीफ गेस्ट बनकर पहुंची थी. इस दौरान भी उन्होंने घर के अंदर जाने वाले सदस्यों की काफी बैंड बजाई थी.
टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और माहिरा शर्मा के बीच हुई झड़प के बाद बिग बॉस ने सिद्धार्थ को फटकार लगाते हुए 2 हफ्ते के लिए नॉमिनेट कर दिया हैं. तो वहीं अब रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी की भी घर में दोबारा एंट्री हो चुकी है. जिससे अब घर का पूरा माहौल बदलने वाला है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2019 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

