Bigg Boss 13 First Finale Highlights: नए सदस्यों की एंट्री से बदला घर का समीकरण, आरती सिंह बनी पहली कैप्टन
घर में नए सदस्यों की एंट्री हो चुकी हैं. इन नए सदस्यों के घर में जाने से वहां का पूरा माहौल ही बदल गया है. कहीं कोई बुरी तरह से डिस्टर्ब हो हुआ है तो कोई खुश.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) से जहां शेफाली बग्गा, देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई जहां घर से बाहर आ गए हैं. वहीं घर में नए सदस्यों की एंट्री हो चुकी हैं. इन नए सदस्यों के घर में जाने से वहां का पूरा माहौल ही बदल गया है. घर में आई हिमांशी खुराना को देख शहनाज गिल जहां बुरी तरह से डिस्टर्ब हो जाती हैं वहीं अरहान खान अब सिद्धार्थ शुक्ला को टक्कर देते दिखाई देंगे. जबकि आधे से ज्यादा घर वालों के निशाने पर आने वाली आरती सिंह अब घर की नई कप्तान बन चुकी हैं.
बिग बॉस के घर से बेघर होकर शेफाली बग्गा, देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई बाहर आए. जहां सलमान खान संग गौहर खान ने घर में इनके खेलने के तरीके पर सवाल खड़ा किया. जिसके बाद घर में अरहान सिंह, शेफाली जरीवाला, खेसारीलाल यादव, हिमांशु भाऊ, तहसीन पूनावाला और हिमांशी खुराना घर में एंट्री करते हैं. लेकिन जिस सदस्य की एंट्री से घर का पूरा माहौल बदल जाता है वो हैं हिमांशी खुराना.
हिमांशी घर में आते ही शहनाज को पूरी तरह इग्नोर कर देती हैं. जिसके चलते शहनाज बुरी तरह से अपसेट हो जाती हैं और वो रोने लगती हैं. तो वहीं पूरा घर इस झगड़े को समझने को कोशिश करता है.
बिग बॉस सभी सदस्यों से घर में ना रहने के लायक शख्स का चुनाव करने को कहते हैं. जहां ज्यादातर लोग आरती सिंह का नाम लेते हैं. जिसके बाद बिग बॉस बताते है कि ये घर के नए कैप्टन का चुनाव था. जिसे जानकार सब हैरान रह जाते हैं. ऐसे में आरती अब घर नहीं कप्तान है और वो अगले हफ्ते के लिए सेफ भी हो चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2019 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

