बिग बॉस 13: टास्क के दौरान क्या देवोलीना भट्टाचार्जी ने मारा शहनाज गिल को थप्पड़? सोशल मीडिया पर भड़के लोग
देवोलीना भट्टाचार्जी भी शहनाज से भीड़ जाती है जिसके बाद शहनाज उनपर पानी डालती है और फिर देवोलीना पलटकर उन्हें थप्पड़ जड़ देती हैं. इस वीडियो को देखने के बाद अब दर्शक देवोलीना को घर बाहर करने की मांग भी कर रहे हैं.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में आज रात एक बार फिर बड़ा ड्रामा दिखाई देने जा रहा है. क्योंकि बिग बॉस आज घर वालों को नॉमिनेशन (Nomination) से सेफ होने का मौका देने जा रहे हैं. सांप सीढ़ी के इस टास्क को जीतने वाले दो लोग असीम रियाज और आरती सिंह की जगह लेकर सेफ हो जाएंगे. ऐसे में टास्क शुरू होने के साथ ही घर में प्लानिंग शुरू हो जाती है. एक तरफ सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज, आरती सिंह और शहनाज गिल मिलकर खुद को प्लानिंग करते हैं वहीं बाकी के सदस्य इस मौके को किसी भी हाल में जाने नहीं देना चाहते हैं.
करो और बचो की इस जंग में देखते ही देखते ही घर वाले एक दूसरे से भिड़ना शुरू हो जाते हैं. ऐसे में हर कोई एक दूसरे के टास्क को बिगाड़ने में जुट जाता है. जिससे सिद्धार्थ शुक्ला को गुस्सा आ जाता है और वो सबकी सीढ़ी बिगाड़ने में जुट जाते हैं. जिसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा के बीच जमकर तनातनी होती है. जिसके बाद घर वाले बीच बचाव के लिए सामने आते हैं.
दूसरी तरफ देवोलीना भट्टाचार्जी भी शहनाज से भीड़ जाती है जिसके बाद शहनाज उनपर पानी डालती है और फिर देवोलीना पलटकर उन्हें थप्पड़ जड़ देती हैं. इस वीडियो को देखने के बाद अब दर्शक देवोलीना को घर बाहर करने की मांग भी कर रहे हैं.
जाहिर है खुद को नॉमिनेशन से बचाने के लिए हर कोई जीतना चाहता है लेकिन जीत और हार की रेस में घर का माहौल कितना बिगड़ता है ये आज रात देखने को मिलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2019 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

