Bigg Boss 13 Episode 7 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के सामने सिद्धार्थ डे ने दी शो छोड़ने की धमकी तो हिना खान ने घर वालों को डाला दुविधा में
टास्क के दौरान रश्मी देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला,कोयना मित्रा और देवोलीना भट्टाचार्जी ने सिद्धार्थ डे पर निशाना साधते है जिससे वो नाराज होकर सलमान के सामने घर छोड़ने की बात करते हैं.
सलमान खान (Salman Khan) ने आज अपने फेमस गाने जनम समझा करो पर डांस करते हुए एंट्री मारी. हमेशा की तरह सलमान खान ने सभी के साथ मस्ती भरी शुरुआत की. सलमान खान ने सबसे पहले अबू मलिक (Abu Malik) के गाने से शुरुआत की. उनके गाने सुनकर सलमान ने उन्हें ढिंचैक पूजा का नाम दिया. तो वहीं शहनाज गिल (Shehnaz Gill) के मैथ का नॉलेज देखकर पूरा घर ठहाके लगाकर हंसने लगा. जिसके बाद सलमान खान ने घर वालों के सामने दिया एक खास टास्क. जिसका नाम था गलतफहमी के गुब्बारे.
इस टास्क के दौरान सभी घर वाले अपने सिर पर गुब्बारे बांधे दिखाई दिए. इस टास्क में एक सदस्य दूसरे सदस्य का गुब्बारा फोड़ उसकी गलतफहमी दूर करेगा. इस टास्क में हर सदस्य दूसरे पर अपना गुस्सा जाहिर करता दिखाई दिया. लेकिन इसमें सबसे लोगों के निशाने पर सिद्धार्थ डे (Siddhartha Dey). रश्मी देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला,कोयना मित्रा और देवोलीना भट्टाचार्जी ने सिद्धार्थ डे पर निशाना साधा. जिससे सिद्धार्थ बुरी तरह नाराज हो गए. जिसके बाद वो कोयना को मोहल्ले की आंटी तक देते हैं. जिसके बाद हर कोई उनके खिलाफ हो जाता हैं. जिससे सिद्धार्थ घर छोड़कर जाने की बात करते हैं. यह भी पढ़े: Bigg Boss 13 Episode 6 Weekend Ka Vaar: घर का पहला टास्क रद्द होने से अपसेट हुए सलमान खान ने सभी को चेताया, कहा- अपना स्टैंड लेकर खेले
तो वहीं सिद्धार्थ पर हुए हमले से शहनाज गिल नाराज हो जाती हैं. वो आरोप लगाती है कि हर कोई सिद्धार्थ डे की इमेज खराब करने पर तुला है.
इसके बाद सलमान खान सुल्तानी अखाड़े का ऐलान करते हैं. जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला और सिद्धार्थ डे को बुलाया जाता है. पहले राउंड में जहां सिद्धार्थ शुक्ला अपनी बातों से घर वालों की इम्प्रेस कर मुकाबला जीत जाते हैं वहीं दूसरे राउंड में सिद्धार्थ शुक्ला सिद्धार्थ डे को आसानी से पटक कर ये राउंड आसानी से जीत जाते हैं.
इसके बाद सलमान हिना खान को शो में बुलाते हैं और उनसे घर वालों के बारे में राय जानते हैं. हिना शो में सिद्धार्थ शुक्ला का अपना फेवरेट बताती हैं और उनके साथ बॉन्डिंग बनाने की बात करती हैं. जिसके बाद सलमान सभी घर वालों को बताते है कि इस हफ्ते कोई घर से बाहर नहीं जा रहा हैं.
हिना खान सुपर मार्केट की ओनर बनकर एक एक घर वालों को बुलाती हैं. जहां वो सभी से पूछती हैं या तो अपने नजदीकी का मैसेज सुन सकते हैं या फिर घर के लिए कोई सामान ले सकते हैं. एक तरफ देवोलीना भट्टाचार्जी और पारस जहां घर के लिए सामान को लेना चूज करते हैं वहीं बाकी के घर वालें मैसेज को सुनना पसंद करते हैं. हालांकि इस टास्क के दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मी देसाई और आरती सिंह इमोशनल होकर रोने लगते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2019 10:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

