Bigg Boss 13 Day 65 Highlights: मास्टरमाइंड विकास गुप्ता ने घर में लगाई आग, असीम रियाज के कारण रोने लगी शेफाली जरीवाला
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' के पिछले एपिसोड में हमने देखा कि सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा को सीक्रेट रूम में भेज दिया गया. यहां घरवालों को एक नई कैप्टेनसी टास्क दी गई है.
Bigg Boss 13 Day 65 Highlights: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' के पिछले एपिसोड में हमने देखा कि सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा को सीक्रेट रूम में भेज दिया गया. यहां घरवालों को एक नई कैप्टेनसी टास्क दी गई है. यहां कंटेस्टेंट्स को अपने चहेते कंटेस्टेंट्स से लैटर मिलेंगे और जिन कंटेस्टेंट्स के लैटर्स अंत तक होंगे वो कैप्टेनसी के दावेदार बने रहेंगे. लेकिन यहां ट्विस्ट ये है कि लैटर्स को बिगाड़ा जा सकता है और इससे एक नई गड़बड़ी घरवालों के लिए हो सकती है. ये भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 13’ के कारण बिगड़ी सलमान खान की सेहत, परिवार ने की शो छोड़ने की गुजारिश
टास्क के अलावा, मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह भी सुबह में रोमांस करते हुए नजर आएंगे. मधुरिमा यहां विशाल के माथे पर किस करती हुई नजर आएंगी. इसी के साथ किचन ड्यूटी को लेकर घर में बावल मचता है जहां शेफाली बग्गा और मधुरिमा के बीच लड़ाई होती है.
घर में रोमांटिक हुए मधुरिमा-विशाल
बिग बॉस के घर में शुरुआत रोमांस के साथ शुरू होती है. मधुरिमा अपने एक्स विशाल आदित्य सिंह के पास जाते हैं और उन्हें किस करके उठाते हैं.
अरहान और रश्मि पर चिढ़े पारस और सिद्धार्थ
अरहान खान विकास गुप्ता से कहते हैं कि उन्हें कुछ अच्छा खाने का मन हो रहा है और वो पराठा खाना चाहते हैं. इसके बाद रश्मि बेडरूम एरिया में जाकर चीज स्लाइस लेकर आती हैं और ये दोनों मजे से इसे खाते हैं. ये सब देखकर सीक्रेट रूम में सिद्धार्थ और पारस चिढ़ जाते हैं और बिग बॉस से इसकी शिकायत करते हैं.
सिद्धार्थ-पारस को राक्षस कहती हैं शेफाली
गार्डन एरिया में बातचीत के दौरान अरहान खान से शेफाली जरीवाला कहती हैं कि घर के दो राक्षस पारस और सिद्धार्थ के बिना घर का वातावरण काफी सकरात्मक है. ये सुनकर सीक्रेट रूम में बैठे पारस चिढ़ जाते हैं.
शेफाली बग्गा और मधुरिमा के बीच हुई लड़ाई
शेफाली बग्गा और मधुरिमा तुली के बीच किचन में बर्तन धोने को लेकर काफी लड़ाई हती है. मधुरिमा शेफाली को अपना मुंह बंद रखने को कहती हैं.
हिंदुस्तानी भाऊ ने माइक पहनने से किया इनकार
हिंदुस्तानी भाऊ अपनी फैमिली फोटो चाहते हैं और वो पूरा न होने पर वो चिढ़ जाते हैं और माइक पहनने से मना कर देते हैं. इसपर विकास बिग बॉस को चेतावनी देते हैं कि वो भाऊ की इच्छा पूरी कर दें वरना वो कुछ भी कर सकते हैं.
पोस्ट ऑफिस टास्क की हुई घोषणा
बिग बॉस कैप्टेनसी को लेकर 'पोस्ट ऑफिस' टास्क की घोषणा करते हैं. टास्क के अनुसार, कुछ घरवालों को उनका लैटर मिल गया है. 'चिट्ठी आई है' गाने पर घरवाले घोषित किये घरवाले के लैटर को खोजेंगे. जिसे वो मिल जाए वो जरूरतमंद सदस्य को दे सकता है या उसे नष्ट कर सकता है. जिसे वो लैटर मिला और उसने अगर उसे नष्ट किया वो कैप्टेनसी टास्क के योग्य बन जाएगा. लेकिन अगर वो उस लैटर को जरूरतमंद सदस्य को देता है तो पाने वाले सदस्य को टास्क से बाहर होना होगा.
रश्मि देसाई बनी पहली कैप्टेनसी कंटेंडर
शहनाज गिल का फैमिली लैटर फाड़कर रश्मि देसाई पहली कैप्टेनसी कंटेंडर बन जाती हैं. वहीं असीम रियाज आरती सिंह को परिवार की चिट्ठी देकर उन्हें कैप्टेनसी की दावेदारी से बाहर कर देते हैं.
बिग बॉस ने शेफाली जरीवाला को दी सजा
शेफाली जरीवाला विशाल से कहती हैं कि अगर उन्हें उनका लैटर मिले तो उसे नष्ट कर दें क्योंकि उन्हें इसकी जानकारी विकास गुप्ता के जरिए लग जाती है. इसके कारण बिग बॉस शेफाली को सजा देते हुए कहते हैं कि वो खुद अपना लैटर नष्ट करेंगी. इसके बाद वो रोने लगती हैं और अपनी चिट्टी फाड़ देती हैं.
रश्मि का लैटर फाड़कर विशाल बनें दूसरे कैप्टेनसी दावेदार
हिंदुस्तानी भाऊ को रश्मि का लैटर मिलता है और वो इसे उन्हें देने जाते हैं लेकिन विकास गुप्ता बीच में आकार उसे छीनकर फाड़ देते हैं. इसपर रश्मि हैरान रह जाती हैं तो वहीं विशाल दूसरे दावेदार बन जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2019 11:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

