टीवी

Bigg Boss 13 Day 56 Highlights: घर वालों ने सिद्धार्थ शुक्ला पर जताया भरोसा, बने घर के नए कैप्टन

बिग बॉस 13 में कैप्टेंसी टास्क के दौरान एक बार फिर जमकर हंगामा होते दिखाई दिया. इस दौरान हिंदुस्तानी भाऊ, विशाल सिंह, माहिरा शर्मा के बीच काफी बहस हुई.

Bigg Boss 13 Day 56 Highlights: घर वालों ने सिद्धार्थ शुक्ला पर जताया भरोसा, बने घर के नए कैप्टन
बिग बॉस 13 (Image Credit: Colors)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में आज फिर घर वाले कैप्टेंसी का टास्क (Captaincy Task) BB कॉलेज में परफॉर्म करते दिखाई दिए. एक तरफ शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला, हिंदुस्तानी भाऊ की क्लास में स्टूडेंट एन्जॉय करते दिखाई दिए वहीं हिमांशी खुराना की क्लास में उनका मजाक बनता दिखाई दिया. तो वहीं दूसरी तरफ घर वाले कैप्टन बनने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते दिखाई दिए. टास्क के दौरान हिंदुस्तानी भाऊ और विशाल सिंह के बीच जमकर बहस होती दिखाई दी. दोनों एक दूसरे को धमकी देते दिखाई दिए. जबकि वहीं विशाल सिंह और माहिरा शर्मा के बीच भी तनाव दिखाई दिया. जहां विशाल माहिरा को लिमिट में बात करने की सलाह देते हैं जबकि वहीं बिग बॉस हिमांशी खुराना की कप्तानी से नाखुश होकर उन्हें कप्तानी के पद से हटा देते हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच दिखी प्यारी केमिस्ट्री

बिग बॉस के घर में सुबह सुबह सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच प्यारी से केमिस्ट्री देखने को मिली. जहां दोनों एक दूसरे के साथ पिलो फाइट करते दिखाई दिए. जिसके बाद सिद्धार्थ शहनाज को पूरे घर में भगाते हैं जिसे पूरा घर देखकर हंसता है. इस प्यारी सी नोक झोक के दौरन सिद्धार्थ एक बार शहनाज के माथे पर किस करते दिखाई देते हैं.

असीम ने हिमांशी से अपने दिल का हाल किया बयां

असीम एक बार फिर हिमांशी के सामने प्यार का इजहार करते हुए दिखाई दिए. हालांकि हिमांशी असीम के सामने एक बार फिर अपने मंगेतर चाऊ का जिक्र करती हैं.

टास्क के दौरान हिंदुस्तानी भाऊ और विशाल आदित्य सिंह के बीच हुई झड़प

घर में हिंदुस्तानी भाऊ और विशाल आदित्य सिंह के बीच बातचीत करने के तरीके को लेकर बहस शुरू ही जाती है. जहां दोनों एक दूसरे को घर के बाहर देख लेने की बता करते हैं. जिसके बाद सिद्धार्थ दोनों के बीच कंफ्यूजन को दूर करते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

बिग बॉस ने हिमांशी खुराना से कप्तानी का पद छीना

हिमांशी खुराना जब से कप्तान बनी है उन्हें आधे से ज्यादा घर वाले बायकाट कर चुके हैं. ऐसे में हिमांशी भी घर के कई नियम नहीं फॉलो करा पाई. जिसके बाद बिग बॉस उन्हें फटकार लगाते हुए कप्तानी का पद छीन लेते हैं और टास्क से बाहर कर देते हैं. साथ घर में हुई चोरीयों पर फटकार लगाते है. जिससे हिमांशी इमोशनल हो जाती है और रोने लगती हैं. जबकि पारस छाबड़ा वहीं हिमांशी का मजाक बनाते हैं. जिसके बाद शेफाली और हिमांशी उन्हें फटकार लगाते हैं.

विशाल, असीम और सिद्धार्थ बने घर के नए कैप्टन के दावेदार 

टास्क के दौरान असीम और विशाल के पास बराबर एप्पल जमा होते है जबकि सिद्धार्थ शुक्ला स्कूटर सबसे साफ होता है. जिसके बाद बिग बॉस इन तीनो में से घर वाले किसे अपना नया कैप्टन समझते है उसे लेकर फैसला करने को कहते हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला बने घर के नए कैप्टन 

सिद्धार्थ शुक्ला को सभी घर वालों ने भरोसा जताया और वो घर के नए कैप्टन बन चुके हैं. जिसके बाद सिद्धार्थ ने सभी का शुक्रिया अदा किया.

 

 

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2019 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).