टीवी

Bigg Boss 13 Day 24 Highlights: टास्क के दौरान झगड़ा, हाथापाई और बदतमीजी देख बिग बॉस हुए नाराज, पूरे घर को किया नॉमिनेट

सांप सीढ़ी के टास्क में एक बार फिर घर का हर सदस्य अपनी सीमाएं क्रॉस करता दिखाई दिया. घरवालों के व्यवहार को देख बिग बॉस भी भड़क गए और पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया.

Bigg Boss 13 Day 24 Highlights: टास्क के दौरान झगड़ा, हाथापाई और बदतमीजी देख बिग बॉस हुए नाराज, पूरे घर को किया नॉमिनेट
बिग बॉस 13 (Image Credit: Colors)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का 24वां दिन अब तक के शो का सबसे हंगामे वाला दिन साबित हुआ है. सांप सीढ़ी के टास्क में घर का हर सदस्य अपनी सीमाएं क्रॉस करता दिखाई दिया. किसी ने अपनी जुबान से मर्यादा लांघी तो किसी ने अपनी हरकतों से. हर बार की तरह इस बार भी घर का ये टास्क बिना किसी नतीजे के साथ खत्म हो गया. घरवालों की व्यवहार को देख बिग बॉस भी भड़क गए उन्होंने सभी घर वालों को साथ खड़े करके जबरदस्त फटकार लगाई और पूरे घर को नॉमिनेट कर दिया.

कल टास्क के दौरान हुए झगड़े के बाद देवोलीना भटाचार्जी ने सिद्धार्थ शुक्ला की टीम के लिए खाना ना बनाने का फैसला किया. जिसके बाद असीम रियाज अपना ब्रेकफ़ास्ट खुद ही बनाने लगते है लेकिन देवोलीना उन्हें ऐसा करने से रोकती है. जिसके बाद शहनाज गिल भी वहां पहुंच जाती है और पहले ब्रेकफ़ास्ट बनाने पर जोर डालती है. दोनो गैस पर अपना पैन रखने के लड़ पड़ते हैं. जिसके बाद सुबह-सुबह ही घर में खूब हंगामा देखने को मिलता है.

रोटी को लेकर भिड़े असीम रियाज और देवोलीना भटाचार्जी

इसके बाद असीम रियाज और देवोलीना भाटाचार्जी रोटी को लेकर भी लड़ते दिखाई देते हैं. असीम रोटी को अपने हिस्से की बताते हुए उसे देने से इनकार करते हैं जबकि देवोलीना उससे छिनने की कोशिश करती हैं. जिसे देखकर सिद्धार्थ शुक्ला, आरती सिंह और शहनाज, असीम को शांत रहने के लिए कहते है और उसके लिए नई रोटी बनाने की बात कहते हैं.

सांप सीढ़ी टास्क में एक बार फिर घर वालों ने लांघी सारी हद्दे

बिग बॉस के आदेश के बाद सभी घर वाले एक बार फिर टास्क शुरू करते हैं. सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज, आरती सिंह और शहनाज गिल जहां फेयर खेलने की बात करते हैं वहीं पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई, देवोलीना, सिद्धार्थ डे, शेफाली बग्गा और माहिरा शर्मा हर हाल में टास्क जीतने पर जोर देते हैं. जिसके नतीजा होता है कि ये टास्क शुरू होते ही एक बार फिर जंग का मैदान बन जाता है. छीना झपटी और धक्कामुक्की का सिलसिला शुरू हो जाता है.

रश्मि देसाई, देवोलीना, शेफाली बग्गा और माहिरा शर्मा एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला के आक्रामक तरीके पर सवाल उठाती है. तो वहीं शहनाज मिट्टी लेकर सिद्धार्थ डे को डराती है. जिससे परेशान होकर सिद्धार्थ पर्सनल कमेंट पर उतर आते हैं. वो कहते है कि ये बार लड़कों के पास जाती है पारस के पास भी गई थी लेकिन पारस ने थूक दिया.

शेफाली बग्गा ने शहनाज पर किया पर्सनल कमेंट

सिद्धार्थ डे के बाद शेफाली बग्गा ने भी शहनाज गिल पर पर्सनल कमेंट करते हुए कहा कि ये लड़कों को छूने के बहाने ढूंढती है. शेफाली का ये बयान शहनाज को परेशान कर जाता है और वो रो पड़ती हैं. जिसके बाद उनके गैंग के सभी मेंबर्स शहनाज को समझाते है और हिम्मत ना हारने की बात कहते हैं. जिसके बाद शहनाज भी शेफाली से भिड़ने का फैसला करती हैं और बात हाथापाई पर आने लगती है.

बिग बॉस ने टास्क रद्द करते सभी घर वालों को किया नॉमिनेट

टास्क के दौरान घर वालों के खेलने का तरीका देख बिग बॉस भडक जाते हैं और सभी को फटकार लगाते हुए कहते है घर में फैली गंदगी असल में उनके अंदर की गंदगी है.  जिसके बाद वो सभी को नॉमिनेट कर देते हैं.

घर से बाहर जाने पर अड़ी शेफाली बग्गा

शहनाज पर पर्सनल कमेंट के बाद लोगों के निशाने पर आई शेफाली बग्गा अब घर बाहर जाने पर अड़ जाती हैं. वो जोर जोर से दरवाजा खटखटाते हुए उसे खोलने के लिए कहती हैं. क्योंकि वो शहनाज से अब खुद के लिए खतरा बता रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2019 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).