Bigg Boss 13 Day 21 Highlights: लड़कियों ने अबू मलिक को घर से किया बेघर
इस हफ्ते पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ डे और अबु मलिक नॉमिनेट हैं ऐसे में सलमान बताते हैं कि पारस सेफ हैं. जिसके बाद सलमान खान बताते है कि अबू मलिक और सिद्धार्थ डे में से कौन बेघर होगा इसका फैसला लड़कियां करेंगी. लड़कियां मिलकर अबु मलिक का नाम चुनती हैं.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में इस हफ्ते घर से बेघर होने की तलवार पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ डे और अबु मलिक पर लटकी हुई थी. लेकिन सलमान खान (Salman Khan) ने आते ही साफ कर दिया इस बार घर से 2 नहीं बल्कि एक ही कंटेस्टेंट आउट होगा. जिसके बाद सलमान ने पारस को सेफ बताया और सिद्धार्थ डे और अबू मलिक में से कौन बाहर होगा इसका जिम्मा लड़कियों पर सौंप दिया. जिसके बाद घर की लड़कियों अबू मलिक को इस हफ्ते बेघर कर दिया.
तो वहीं राजकुमार राव, मौनी रॉय और बोमन ईरानी अपनी नई फिल्म मेड इन चाइना (Made In China) को प्रमोट करने पहुंचे. आइए नजर डालते हैं पूरे एपिसोड पर.
राजकुमार राव, मौनी रॉय और बोमन ईरानी पहुंचे फिल्म प्रमोट करने
राजकुमार राव और मौनी रॉय ने अपनी फिल्म के गाने पर डांस करते हुए मारी और फिर सलमान के साथ मिलकर फिल्म को जमकर प्रमोट किया.
सलमान ने झिंगाट गाने पर ऑडियंस को नचाया
सलमान खान ने घर वालों को सुबह डांस ना करने पर खरी खरी सुनाई. जिसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला, डे और शेफाली बग्गा के साथ मिलकर झिंगाट गाने पर डांस करवाया.
सलमान ने घर वालों को पीठ पीछे हुई बातें बताकर घर का माहौल बदला
सलमान ने घर वालों को उनके पीठ पीछे हुई बातों के बारे में बताया. जिससे घर का माहौल काफी बदल गया. इस टास्क के बाद पारस सिद्धार्थ को सफाई देते हैं जिसमें शहनाज भी पारस को सपोर्ट करते हैं.
बमन ईरानी, राजकुमार राव और मौनी रॉय ने घर वालों से की मुलाकात
फिल्म मेड इन चाइना की स्टार कास्ट ने घर वालों से मुलाकत की जहां सभी ने शहनाज गिल को बताया कि वो काफी अच्छा खेल रही हैं. जिसके बाद मौनी ने सलमान, राजकुमार और बमन के साथ ओढनी के साथ टास्क किया.
लड़कियों के नाम डॉल को लड़कों डुबाया बाल्टी में
सलमान लड़कों बताते है कि उन्हें उस लड़की के नाम वाली डॉल को बाल्टी में डुबोना जो घर में रहने के लायक नहीं है. इस टास्क के बाद जिस लड़की की गुड़िया बिना रंगे रह जाएगी उसे एक पावर कार्ड दिया जाएगा. लास्ट में शेफाली बग्गा को पावर कार्ड मिलता है. शावर टास्क में सलमान सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलीना और शहनाज को बुलाते हैं और बाकी घरवालों के बारे में एक सवाल पूछते हैं. जिससे अगर घरवाले सहमत नहीं हैं तो उनके ऊपर रंग गिराया जाता है.
अबू हुए घर से बेघर
इस हफ्ते पारस छाबड़ा, सिद्धार्थ डे और अबू मलिक नॉमिनेट हैं ऐसे में सलमान बताते हैं कि पारस सेफ हैं. जिसके बाद सलमान खान बताते है कि अबू मलिक और सिद्धार्थ डे में से कौन बेघर होगा इसका फैसला लड़कियां करेंगी. लड़कियां मिलकर अबु मलिक का नाम चुनती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2019 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

