टीवी

Bigg Boss 13: रशमी देसाई से प्रेम करते हैं अरहान खान, 'बिग बॉस' के घर में वापस जाकर करना चाहते हैं प्रोपोज

सलमान खान के टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से अरहान खान हाल ही में एलिमिनेट हो गए इस शो में अरहान वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में नजर आ रहे थे. लेकिन हालिया एलिमिनेशन्स में उन्हें बेघर होना पड़ा. अब घर से बाहर आने के बाद अरहान ने रश्मी देसाई को लेका अपनी भावनाएं व्यक्ति करते हुए ये अहम बात कही है.

Bigg Boss 13: रशमी देसाई से प्रेम करते हैं अरहान खान, 'बिग बॉस' के घर में वापस जाकर करना चाहते हैं प्रोपोज
अरहान खान और रश्मि देसाई (Photo Credits: Instagram)

Bigg Boss 13 Updates: सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से हाल ही में अरहान खान (Arhaan Khan) एलिमिनेट हो गए. शो में अरहान की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री हुई और दर्शकों को उनसे काफी उम्मीदें भी थी. लेकिन अरहान को बहुत जल्द ही बेघर होना पड़ा. बिग बॉस के घर में उनका सफर 15 दिनों का रहा और अब उनका मानना है कि उन्हें अपना गेम दिखाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला. इसके अलावा अरहान ने ये भी कहा है कि वो एक बार फिर 'बिग बॉस 13' के घर में जाकर रशमी देसाई को प्रोपोज करना चाहते हैं. ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: सलमान खान ने किया ऐलान कहा ‘फीस नहीं बढ़ाई तो नहीं करूंगा अगला सीजन’

टाइम्स ऑफ इंडिया से हुई बातचीत में अरहान ने रश्मि के साथ अपने रिलेशन को लेकर कहा, "वो मेरी बेस्ट फ्रेंड थी और घर में रहकर में उन्हें बेहतर जान पाया और यहीं से उनके प्रति मेरी सोच में बदलाव आया. बिग बॉस के घर में मैं उनकी तरह आकर्षित महसूस करता था. उनकी तरफ से भी जो जेस्चर थे तो काफी चीजें चेंज होने वाली थी. लेकिन वो नहीं हुआ. जब मैं बेघर हुआ तो वो शॉक्ड रह गईं और बहुत रोइं भी. मुझे लगता है कि हमारे बीच दोस्ती से भी आगे भी कुछ है. जब मौका मिला तो सबके सामने स्वीकार करूंगा. घर के अंदर होता तो मैं वहां भी उनको प्रोपोज कर देता. मैं उनसे प्रेम करता हूं. मैं वापस घर में जाकर उन्हें प्रोपोज करना चाहता हूं."

हाल ही में जब रश्मी की शो में वापसी हुई तो उन्हें काफी शांत माना जा रहा है. इस बात को लेकर अरहान ने कहा, "ये सच नहीं है. मैंने उनसे कहा कि वो जैसा चाहती हैं वैसे ही अपना गेम खेलें. वो समझदार हैं और स्ट्रॉन्ग हैं. मैंने उनसे ये भी कहा कि जहां जरूरत है वहां स्टैंड लेना चाहिए. जहां बोलना चाहिए वहां बोलें. मुझे लगता है कि शो को जीतने के उनके चांसेज ज्यादा हैं और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) भी अंत तक रहेंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2019 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).