टीवी

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच हुई लड़ाई के बाद ट्विटर पर भी बंटे फैंस, ऐसे कर रहे हैं ट्रोल

इस झगड़े के बाद अब सिद्धार्थ शुक्ला गैंग में फूट पड़ती दिखाई दे रही हैं. असीम रियाज के साथ जहां शेफाली जरीवाला और हिमांशी खुराना खड़े दिखाई दे रहे हैं वहीं सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शहनाज गिल.

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच हुई लड़ाई के बाद ट्विटर पर भी बंटे फैंस, ऐसे कर रहे हैं ट्रोल
सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज (Photo Credits: Voot)

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के बीच चल रही लड़ाई में कौन सही और कौन गलत इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो चुकी हैं. सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज के साथ खड़े रहने वाले फैंस अब इनकी लड़ाई के बाद बंट चुके हैं. ऐसे में ये अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंटस को सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं. यही वजह है कि ट्विटर पर अब 'StayStrongSidharthShukla' और 'WeStandByAsimRiaz' ट्रेंड कर रहा है. दरअसल कल के एपिसोड में एक बार सिद्धार्थ और असीम के बीच बहस होती दिखाई दी. बात धक्कामुक्की और गालियों तक पहुंच गई. ऐसे में पूरा घर इनके झगड़े छुड़ाने में जुटा हुआ दिखाई दिया. लेकिन ना तो असीम और ना ही सिद्धार्थ पीछे हटते दिखाई दे रहे हैं.

आज के एपिसोड में एक बार फिर सिद्धार्थ और असीम झड़प देखने को मिलेगी. इस झगड़े के बाद अब सिद्धार्थ शुक्ला गैंग में फूट पड़ती दिखाई दे रही हैं. असीम रियाज के साथ जहां शेफाली जरीवाला और हिमांशी खुराना खड़े दिखाई दे रहे हैं वहीं सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शहनाज गिल.

घर की तरह घर के बाहर इस गैंग के फैंस बंटे हुए दिखाई दे रहे हैं. कोई सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट कर रहा है तो कोई असीम रियाज को इसी कारण ट्विटर पर 'StayStrongSidharthShukla' और 'WeStandByAsimRiaz' ट्रेंड हो रहा हैं. तो चलिए ऐसे में देखते हैं कि इनके फैंस किस तरह अपना पक्ष रख रहे हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला के लिए पूर्व बिग बॉस विनर बिंदु दारा सिंह भी सपोर्ट करते दिखाई दिए.

एक यूजर ने असीम को आस्तीन का सांप कह डाला.

एक यूजर ने झगड़े के दौरान असीम के अंदाज निशाना साधा.

तो वहीं असीम रियाज के साथ उनके फैंस पूरी मजबूती से खड़े दिखाई दे रहे हैं.

एक यूजर ने पूरे एपिसोड में सिद्धार्थ के रवैये पर सवाल खड़ा किया.

सिद्धार्थ द्वारा असीम के पिता को गाली देने पर भी यूजर ने आड़े हाथ लिया.

दो दोस्तों के बीच आई दरार के कारण घर और घर के बाहर चल रही ये लड़ाई जल्द खत्म होती नहीं दिखाई दे रही हैं. ऐसे में अब देखना होगा कि क्या घर में तीन गुट बनने जा रहे हैं या फिर पूरा घर दो नए गैंग में बंट जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2019 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).