Bigg Boss 12 Finale: श्रीसंत बने शो के विनर? सोशल मीडिया पर Viral हुई ये फोटो
सलमान खान का टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 12' आज अंत होने जा रहा है और शो के ग्रैंड फिनाले पर सलमान इसके विजेता की घोषणा करेंगे
सलमान खान (Salman Khan) के सबसे चर्चित टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 12' के विनर की घोषणा आज कर दी जाएगी. शो के विनर को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है. हर कोई अपने पसंदीदा घरवाले को जीतते हुए देखना चाहता है और ऐसे में शो के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है. अब फैंस इस को लेकर परेशान हैं कि आखिर कौन इस साल बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12) की विनिंग ट्रॉफी घर ले जाएगा? इसी बीच इंटरनेट पर एक फोटो देखने को मिली है जिसे पोस्ट करके बताया जा रहा है कि श्रीसंत इस शो के विजेता हैं.
ट्विटर पर देखे गए इस फोटो में सलमान श्रीसंत के साथ नजर आए.
Confirmed my source #BiggBoss12 trophy 🏆 winner #Sreesanth SREESANTH 👑 pic.twitter.com/xNWR9tqZOF
— . (@monalifan) December 30, 2018
फोटो को देखकर साफतौर पर पता चलता है कि ये एडिट की गई तस्वीर है. लेकिन इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है. शो पर मौजूद कंटेस्टेंट के फैंस और फैमिली मेंबर्स अपने चहेते घरवालों को जीतते हुए देखना चाहते हैं.
आपको बता दें कि शो पर टॉप 5 (top 5) कंटेस्टेंट में श्रीसंत, दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी और करणवीर बोहरा बने हुए हैं. कुछ ही समय खबर आई कि इस शो से रोमिल और करणवीर एविक्ट हो गए हैं जिसके बाद श्रीसंत, दीपिका और दीपक शो के टॉप 3 (top 3) में पहुंच गए हैं.
BIGG BOSS@BeingSalmanKhan #BiggBoss12 #BB12GrandFinaleWithSALMAN pic.twitter.com/wKbgRTjxfY
— SULTAN SALMAN KHAN (@BeingFerdous08) December 30, 2018
ये भी पढ़ें: बिग बॉस 12 विनर बन सकता है ये कंटेस्टेंट, इस सेलेब ने ट्विटर पर किया खुलासा, ट्वीट Viral
खैर अब कुछ ही समय में इस शो के विनर का खुलासा कर दिया जाएगा. ऐसे में अब सभी अपने दिल को थामकर बैठे हैं. 3 महीने तक बिग बॉस हाउस में हर तरह का ड्रामा देखने के बाद अब ये शो आज अंत हो जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2018 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

