BB 12 Weekend Ka War: सलमान खान ने शो को डेडिकेट किया ये स्पेशल सॉन्ग, देखें ये मजेदार Video
शो पर कांटेस्टेंट्स के रूप में नजर आ रहे दीपक ठाकुर ने भी सलमान के लिए एक खास गाना गाकर उन्हें खुश कर दिया
सलमान खान के पॉपुलर टीवी शो ‘बिग बॉस सीजन 12’ का आज का एपिसोड बेहद खास होने वाला है. इस ‘वीकेंड का वॉर’ एपिसोड में सलमान शो के पार्टिसिपेंट्स से मिलेंगे और यहां सही-गलत का फैसला भी करेंगे. हम आपके लिए आनेवाले एपिसोड से कुछ खास झलकियां लेकर आए हैं जिसे देखने के बाद आप बेशक खुश हो जाएंगे. एक तरफ जहां वीकेंड का वॉर एपिसोड में कांटेस्टेंट्स ने सलमान और दीपक ठाकुर द्वारा गाए हुए गानों को एन्जॉय किया वहीं 'बिग बॉस' द्वारा अनाउंस की गई 'काल कोठरी' सजा से बचने के लिए एक दूसरे के खिलाफ साजिश रचते नजर आए.
सलमान खान ने बिग बॉस 12 को डेडिकेट किया ये स्पेशल सॉन्ग
सिंगिंग का शोक रखने वाले सलमान खान ने अपने हिट सॉन्ग ‘मैं हूं हीरो’ की धुन में इस शो के लिए एक स्पेशल सॉन्ग गाया. गाने के बोल बेहद मजेदार हैं और इसमें सलमान ने ‘बिग बॉस’ के साथ अपने अनुभव को शेयर किया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला है.
दीपक ठाकुर ने भी गाया ये फनी सॉन्ग
शो पर कांटेस्टेंट के रूप में नजर आ रहे दीपक ठाकुर ने सलमान समेत सभी घरवालों के सामने एक गाना गाया. इस गाने के बोल हैं ‘There is something special tonight.’ इस गाने को दीपक अपने बेहद फनी अंदाज में गा रहे हैं जिसे सुनने के बाद सभी लोग मुस्कुराने लगे.
बिग बॉस के की 'काल कोठरी सजा' की घोषणा
बिग बॉस ने घरवालों को बताया कि इस हफ्ते के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक जोड़ी और एक सिंगल को काल कोठरी सजा के लिए चुनना होगा. इसके लिए सभी को आपसी सहमति और टार-वितर्क के साथ काम करना होगा.
सलमान की अदालत में कांटेस्टेंट्स के बीच हुई बहस
इस शो के पहले वीक से ही जिस तरह से कांटेसटेंट्स ने एक दूसरे के साथ बर्ताव किया, इस बात को लेकर सलमान खान ने अपनी नाराजगी जताई है.
वहीं देखा गया कि घर के सदस्य सलमान के सामने अपनी बात रखते समय एक दूसरे से बहस भी करने लगे.
एक और वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिला है जिसमें घर के मेंबर्स अनूप जलोटा पर निशाना साधते हैं और अंत में उन्हें टॉर्चर रूम में जाना पड़ता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2018 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

