Bigg Boss 12 Updates: सुल्तानी अखाड़े में भिड़ेंगे सोमी-सना VS दीपिका-सृष्टि, जीतने वाले को मिलेगा...
‘बिग बॉस 12’ के आनेवाले एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों के सामने एक मजेदार चुनौती रखी है
बिग बॉस 12 का घर अब मैदान-ए-जंग बनने जा रहा है. जी हां! इस शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि सलमान ने घरवालों एक सामने एक चैलेंज रखा है. यहां पर सिंगल्स और जोड़ियों के बीच ‘सुल्तानी अखाड़े’ में कुश्ती होगी. इसी के साथ जीतने वाले को एक स्पेशल प्राइज दिया जाएगा. यह पूरा कार्य सलमान की देखरेख में होगा. इसी के साथ वरुण धवन भी इस शो के इंटरटेनमेंट का डोज बढ़ाते हुए नजर आएंगे.
बिग बॉस का घर बना सुल्तानी अखाड़ा
सलमान ने घोषणा करते हुए कहा कि यहां पर सुल्तानी अखाड़े में सोमी खान-सना खान की दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोडे के साथ कुश्ती होगी. जो भी इस चैलेंज को जीतेगा उसे एक स्पेशल पॉवर दिया जाएगा. इसलिए अब घरवाले एक तरफ जहां इस गेम की लेकर नर्वस हैं वहीं स्पेशल पॉवर की बात को लेकर एक्साइटेड भी हैं.
बिग बॉस के सेट पर पहुंचे वरुण धवन
शो के अपकमिंग एपिसोड में वरुण धवन भी सलमान के साथ नजर आएंगे. दरअसल, वरुण धवन यहां अपनी फिल्म ‘सुई धागा’ को प्रमोट करने आ रहे हैं. ऐसे में वो सलमान को भी ‘सुई धागा’ चैलेंज करने को कहते हैं.
खास बात ये है कि सलमान इस चैलेंज को बेहद शानदार तरीके से पूरा कर देते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2018 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

