टीवी

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा के साथ बेड नहीं शेयर करना चाहती हैं जसलीन मथारू, देखें Video

बिग बॉस सीजन 12 के पहले एपिसोड में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन बने हुए थे

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा के साथ बेड नहीं शेयर करना चाहती हैं जसलीन मथारू, देखें Video
अनोप जलोटा और जसलीन मथारू (Photo Credits: Instagram)

‘बिग बॉस सीजन 12’ का पहला एपिसोड सोमवार (17 सितंबर) रात को प्रसारित किया गया और इसी के साथ यहां पर ड्रामा और विवाद का सिलसिला भी शुरू हो गया. शो में विचित्र जोड़ी के रुप में नजर आ रहे अनूप जलोटा और जसलीन मथारू यहां आकर्षण का केंद्र बन गए. उन्हें लेकर दर्शक जितना हैरान हैं उतना ही बिग बॉस हाउस में घरवाले भी उन्हें लेकर चर्चा कर रहे हैं.

देखा गया कि घर में जब अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की एंट्री होती है तब घरवाले यहां उनका स्वागत करते हैं. इसी दौरान उन्हें बताया जाता है को कांटेस्टेंट यहां जोड़ियों में हैं उन्हें एक ही बेड शेयर करना होगा. सिर्फ सिंगल्स को अलग से बेड दिया गया है. इसपर जसलीन थोड़ी परेशान हो जाती हैं. इसके बाद वो घर के भीतर जाकर अपने लिए अलग से बेड रिजर्व कर लेती हैं.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें. इसके बाद अनूप भी अपने लिए अलग से बेड ढूंढते हैं. वीडियो देखने के बाद साफ पता चलता है कि जसलीन अपने जोड़ीदार अनूप जलोटा के साथ बेड नहीं शेयर करना चाहती हैं.

आपको बता दें कि शो के पहले एपिसोड में अनूप और जसलीन के रिलेशनशिप को लेकर उन्हें घरवालों ने कई तरह के सवाल किए और साथ ही उन्हें कमजोर जोड़ी के रूप में वोट किया.

अब आनेवाले एपिसोड में और क्या धमाका होता है ये जानने के लिए हमारे साथ बने रहें.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2018 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).