बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सपना भवनानी जाना चाहती हैं पाकिस्तान, इमरान खान से लगाई गुहार
सेलिब्रिटी हेयर स्टाईलिस्ट सपना भवनानी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से गुहार लगाई है कि उन्हें पाकिस्तान आने दिया जाए. क्योंकि सपना ने सिंध पर 'सिंधुस्तान' नामक एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है. इस डॉक्यूमेंट्री के लिए सपना चाहती है कि उन्हें और उनकी फिल्म को सिंध के लिए आमंत्रित किया जाए.
विवादित टीवी शो बिग बॉस (Bigg Boss) में नजर आ चुकी सेलिब्रिटी हेयर स्टाईलिस्ट सपना भवनानी (Sapna Moti Bhavnani) ने पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (PM Imran Khan) से गुहार लगाई है. क्योंकि सपना जाना चाहती हैं पाकिस्तान. दरअसल सपना भवनानी के पाकिस्तान जाने की मांग करने की वजह बेहद ही खास है. क्योंकि सपना ने सिंध (Sindh) पर 'सिंधुस्तान' नामक एक डॉक्यूमेंट्री (Documentary) बनाई है. इस डॉक्यूमेंट्री के लिए सपना चाहती है कि उन्हें और उनकी फिल्म को सिंध के लिए आमंत्रित किया जाए.
भवानी ने मंगलवार को ट्वीट किया, "इमरान खान सर, मैं एक भारतीय डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार हूं और मैंने सिंध पर 'सिंधुस्तान' नामक एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है. सिंध के लिए मेरा वीजा दो बार अस्वीकार किया जा चुका है. लेकिन मैंने सुना है कि आप अलग हैं और आप शांति चाहते हैं. तो क्या आप कृप्या मुझे और मेरी फिल्म को सिंध के लिए न्योता भेज सकते हैं, यह मेरा सपना है."
'सिंधुस्तान' की ट्विटर पेज के अनुसार, डॉक्यूमेंट्री में अतीत में हुए संस्कृति के व्यापक प्रवास की कहानी को टैटू के जरिए बताया गया है.
दरअसल पुलवामा हमले के बाद से ही भारत में पाकिस्तान कलाकारों के साथ काम करने पर अनऔपचारिक पाबंदी है. तो वहीं पाकिस्तान में भी भारतीय कलाकारों और फिल्मों पर पाबंदी लगा दी गई है. ऐसे में कोई भी भारतीय फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो रही हैं. इस बीच अब सपना भवनानी ने पाकिस्तान प्रधानमंत्री से अपील की है.
(IANS Input)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2019 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

