भोजपुरी स्टार Akshara Singh ने देसी लुक में गिराई बिजली, एक्ट्रेस की सादगी और खूबसूरती फैंस का धड़काया दिल (View Pics)
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक बार फिर अपने देसी लुक से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं.
Akshara Singh Desi Look: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक बार फिर अपने देसी लुक से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. ग्रीन और ब्लू कॉम्बिनेशन की साड़ी, सिल्वर ज्वेलरी और बेहद प्यारी मुस्कान के साथ अक्षरा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी सादगी ही उनकी सबसे बड़ी खूबसूरती है. भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh ने सफेद साड़ी में बिखेरा जलवा, फैंस ने की खूबसूरती की तारीफ (Watch Video)
तस्वीरों में अक्षरा सिंह का ग्रेस और एलिगेंस साफ झलक रहा है. उनका मिनिमल मेकअप और ट्रेडिशनल अटायर फैंस को खूब पसंद आ रहा है. पोस्ट के कैप्शन में भी अक्षरा ने लिखा, "पूछ लेते तो बस मिजाज मेरा, कितना आसान था इलाज मेरा".
अक्षरा सिंह का देसी अवतार:
अक्षरा सिंह की इन तस्वीरों पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. कमेंट सेक्शन में यूजर्स फायर और हार्ट इमोजी की बरसात कर रहे हैं. किसी ने उन्हें 'गॉर्जियस' कहा तो कोई उनकी सादगी का दीवाना हो गया. वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के जरिए एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं.