'आम्रपाली तोहारे खातिर' गाने पर इस अभिनेत्री ने किया हॉट बेली डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह 'आम्रपाली तोहारे खातिर' नामक गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह 'आम्रपाली तोहारे खातिर' नामक गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं. इस गाने में वह हॉट अवतार में दिख रही हैं. यह गाना भोजपुरी फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' का है. इस गीत को फिल्म में एक आइटम नंबर के रूप में रखा गया है. आम्रपाली को इस वीडियो में बेली डांस करते हुए भी देखा जा सकता है.
आम्रपाली ने इस गाने के वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर भी डाला है. उनके फैन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और अभी तक तकरीबन 23 लाख लोग इसे देख भी चुके हैं. इस गाने की वजह से दर्शकों में इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता और बढ़ गई है.
इस गीत के बोल अनुज तिवारी ने लिखें हैं और उन्होंने ही इंदु सोनाली के साथ मिलकर इस गाने को गाया है. 'लव के लिए कुछ भी करेगा' में विशाल सिंह, माही खान, नीलू सिंह, सूर्या शर्मा, स्नेहा मिश्रा, अयाज़ खान, उमेश सिंह, राजकपूर शाही, गोपाल राय व बृजेश त्रिपाठी जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं. वहीं आम्रपाली दुबे की फिल्म 'बॉर्डर' ईद पर रिलीज होने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ निरहुआ मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म को प्रवेश लाल यादव और हरिकेश यादव ने प्रोड्यूस किया हैं. संतोष मिश्रा इस फिल्म के निर्देशक है और उन्होंने ही 'बॉर्डर' की कहानी भी लिखी है
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2018 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

