मनोरंजन

भारतीय मूल की डॉक्टर भाषा मुखर्जी ने जीता मिस इंग्लैंड का खिताब

भारतीय मूल की 23 वर्षीय डॉक्टर भाषा मुखर्जी ने मिस इंग्लैंड के खिताब को अपने नाम किया. इस दौड़ में दर्जनों मॉडल थीं, लेकिन आखिरकार ताज उनके सिर पर सजा. मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई.

भारतीय मूल की डॉक्टर भाषा मुखर्जी ने जीता मिस इंग्लैंड का खिताब
भाषा मुखर्जी (Photo Credits: IANS)

भारतीय मूल की 23 वर्षीय डॉक्टर ने मिस इंग्लैंड (Miss England) के खिताब को अपने नाम किया. इस दौड़ में दर्जनों मॉडल थीं, लेकिन आखिरकार ताज उनके सिर पर सजा. मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 वर्षीय भाषा मुखर्जी (Bhasha Mukherjee) के पास मेडिकल की दो अलग-अलग डिग्रियां हैं और उनका आईक्यू लेवल 146 है जो उन्हें आधिकारिक तौर पर जीनियस साबित करता है और उन्हें पांच भाषाओं की जानकारी भी है.

यह भी पढ़ें:- सुमन राव बनी फेमिना मिस इंडिया 2019 की विनर, ये रही इस सुंदरी की हाइट, शिक्षा और फोटोज समेत पूरी प्रोफाइल

मुखर्जी भारत में पैदा हुई थीं और वह जब महज नौ साल की थीं उनका परिवार ब्रिटेन में जाकर बस गया. उन्होंने नॉटिंघम विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की. मेडिकल साइंस और मेडिसिन व सर्जरी दोनों विषयों पर उनके पास स्नातक की डिग्री है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2019 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).