‘भारत’ के प्रोड्यूसर ने प्रियंका चोपड़ा को बताया, ‘अनप्रोफेशनल’, सगाई की खबर पर लगाई मुहर
क्या फिल्म से प्रियंका चोपड़ा की एग्जिट के बाद कैटरीना कैफ को कास्ट किया जाएगा?
प्रियंका चोपड़ा को लेकर निर्देशक अली अब्बास जफर ने ट्विटर के माध्यम से बताया था कि उन्होंने फिल्म ‘भारत’ से एग्जिट ले लिया है. प्रियंका के जाने के बाद अब मेकर्स इस फिल्म के लिए दूसरी फीमेल लीड की तलाश कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट को इस तरह से छोड़कर जाने पर फिल्म के मेकर्स प्रियंका से कुछ हद तक खफा भी नजर आ रहे हैं. इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर निखिल नामित ने प्रियंका की सगाई कि खबर को कन्फर्म करते हुए कहा कि उनका रवैया बिलकुल ही अनप्रोफेशनल था.
रील लाइफ प्रोडक्शन्स के सीईओ निखिल नमित ने मिड-डे से बातचीत में कहा, “प्रियंका ने हमसे कहा कि अपनी इंगेजमेंट के चलते वो इस फिल्म से एग्जिट लेना चाहती हैं. इस तरह से अचानक इस प्रोजेक्ट को छोड़कर जाना अनप्रोफेशनल था."
एक तरफ जहां मीडिया में प्रियंका की सगाई को लेकर कयास लगाया जा रहा था वहीं अब निखिल ने इसकी पुष्टि भी कर दी है.
सुनने में ये भी आ रहा है कि प्रोजेक्ट को छोड़कर जाने के चलते सलमान खान भी प्रियंका से काफी नाराज हैं और कसम खाई है कि वो उनके साथ कभी काम नहीं करेंगे.
फिलहाल सलमान इस फिल्म के लिए नई फीमेल लीड की तलाश में हैं. फिल्म में कैटरीना कैफ को कास्ट किए जाने की खबर भी सामने आ रही है. लेकिन अभी इस पर ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया गया है.
इस फिल्म में सलमान के साथ ही दिशा पटानी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर को भी कास्ट किया गया है. अब कमी है तो एक फीमेल लीड की जिसकी खोज भी जल्द ही पूरी होने की आशंका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2018 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

