टीवी एक्ट्रेस जूही सेनगुप्ता के साथ पेट्रोल पंप पर हुई बदसलूकी, फेसबुक पर गम किया बयां
जूही के मुताबिक उन्होंने कार में 1500 का पेट्रोल डालने को कहा था लेकिन स्टाफ ने 3000 का पेट्रोल डाल दिया. ऐसे में जब जूही ने उससे ऐसा करने की वजह पूछी तो वो भड़क उठा और उनसे बदतमीजी करने लग गया.
बंगाल की टीवी एक्ट्रेस (TV Actress) जूही सेनगुप्ता (Juhi Sengupta) के साथ एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं. जिसकी जानकारी उन्होंने फेसबुक (Facebook) के जरिए सभी से बयान की हैं. दरअसल जूही सेनगुप्ता अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जा रही थी. ऐसे में जब वो अपनी कार को लेकर एक पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर पहुंची तो वहां मौजूद स्टाफ (Petrol Pump Staff) ने उनके साथ बदसलूकी की. जूही के मुताबिक उन्होंने कार में 1500 का पेट्रोल डालने को कहा था लेकिन स्टाफ ने 3000 का पेट्रोल डाल दिया. ऐसे में जब जूही ने उससे ऐसा करने की वजह पूछी तो वो भड़क उठा और उनसे बदतमीजी करने लग गया.
जूही ने आगे बताया कि उसने कार की चाभी निकाल ली और धक्कामुक्की करने लगा. जिसमें उनके हाथों पर खरोच लग गई. एक्ट्रेस के मुताबिक पेट्रोल पंप के स्टाफ ने उनके बुजुर्ग पेरेंट्स को धक्का दिया है. जूही ने अपना सारा दर्द फेसबुक पर बयान किया. आप भी देख सकते हैं.
हालांकि एक्ट्रेस ने पेट्रोल कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. जिसके बाद पुलिस ने कर्मचारी का हिरासत में लिया है. जूही सेनगुप्ता बंगाली शो भोजो गोविंदो से पॉपुलर हुई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2019 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

