बॉलीवुड

Srila Majumdar Death: बंगाली एक्ट्रेस श्रीला मजूमदार का 65 साल की उम्र में निधन, सीएम ममता ने शोक जताया

श्रीला मजूमदार दिवंगत मृणाल सेन द्वारा निर्देशित कई आइकॉनिक फिल्मों का एक अभिन्न हिस्सा थीं. श्रीला ने 1980 में सेन की 'परशुराम' से 16 साल की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत की. समय के साथ, उन्हें नसीरुद्दीन शाह, शबाना आज़मी और दिवंगत स्मिता पाटिल जैसे बड़े नामों के साथ कई अल्टरनेट भारतीय फिल्मों में लिया गया.

Srila Majumdar Death: बंगाली एक्ट्रेस श्रीला मजूमदार का 65 साल की उम्र में निधन, सीएम ममता ने शोक जताया
Sreela Mazumdar (Photo Credits: X)

कोलकाता, 27 जनवरी, बंगाली एक्ट्रेस श्रीला मजूमदार का शनिवार को 65 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह कैंसर से जूझ रहीं थी. एक्ट्रेस के परिवार में पत्रकार पति एसएनएम. अब्दी और बेटा सोहेल अब्दी हैं. एक्ट्रेस पति ने आईएएनएस को बताया, ''श्रीला मजूमदार पिछले तीन साल से कैंसर से पीड़ित थीं. इस महीने की शुरुआत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, उन्हें घर वापस लाया गया, जहां उन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली.'' यह भी पढ़ें: प्लेबैक सिंगर भवतारिणी राजा की कैंसर से 47 साल की उम्र में निधन, इलैयाराजा ने बचपन की तस्वीर शेयर कर बेटी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

श्रीला मजूमदार दिवंगत मृणाल सेन द्वारा निर्देशित कई आइकॉनिक फिल्मों का एक अभिन्न हिस्सा थीं. श्रीला ने 1980 में सेन की 'परशुराम' से 16 साल की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत की. समय के साथ, उन्हें नसीरुद्दीन शाह, शबाना आज़मी और दिवंगत स्मिता पाटिल जैसे बड़े नामों के साथ कई अल्टरनेट भारतीय फिल्मों में लिया गया.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्रीला मजूमदार के निधन पर शोक जताया है.

सीएम ने कहा, ''शनिवार दोपहर को श्रीला मजूमदार के निधन की मिली खबर से दुखी हूं. श्रीला एक प्रसिद्ध और सशक्त एक्ट्रेस थीं. श्रीला ने कई महत्वपूर्ण भारतीय फिल्मों में उत्कृष्ट भूमिकाएं निभाईं."

सीएम ने आगे कहा, ''यह बंगाल फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है. हम उनकी शानदार मौजूदगी को याद करेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2024 11:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).