BBC ने रॉयल बेबी के संबंध में विवादित ट्वीट करने वाले प्रस्तोता को किया बर्खास्त
बीबीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ यह गंभीर चूक थी। ’’उन्होंने कहा कि बेकर का ट्वीट ‘‘ उन मूल्यों के खिलाफ है जिन्हें हमने एक संस्थान के तौर पर आत्मसात किया है। ’’
लंदन. ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने प्रस्तोता डैनी बेकर को प्रिंस हैरी, मेगन मार्कल और उनके नवजात बेटे आर्ची पर किए गए विवादित ट्वीट को लेकर बर्खास्त कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस ट्वीट को बेकर ने अपने अकाउंट से अब हटा दिया है।
बेकर ने एक श्वेत-श्याम तस्वीर साझा की थी जिसमें दो लोग एक वनमानुष के बच्चे का हाथ पकड़ कर एक दरवाजे से बाहर आ रहे हैं।
वनमानुष तस्वीर में सूट-बूट पहने नजर आ रहा है। तस्वीर साझा करते हुए बेकर ने लिखा था, ‘‘ रॉयल बेबी अस्पताल से बाहर आते समय।’’ प्रस्तोता (61) पर डचेस ऑफ ससेक्स पर नस्ली टिप्पणी करने का अरोप है। यह भी पढ़े-प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल के बेटे के नाम का हुआ खुलासा
बीबीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ यह गंभीर चूक थी। ’’उन्होंने कहा कि बेकर का ट्वीट ‘‘ उन मूल्यों के खिलाफ है जिन्हें हमने एक संस्थान के तौर पर आत्मसात किया है। ’’
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ डैनी एक बेहतरीन प्रस्तोता हैं लेकिन अब वह हमारा साप्ताहिक कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं करेंगे।’’
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2019 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

