बॉलीवुड

आयुष्मान खुराना ने फिर कर दिया कमाल, पहले वीकेंड में बाला ने कमा लिए इतने करोड़ रुपए

आयुष्मान खुराना संग भूमि पेड्नेकर और यामी गौतम फिल्म में अहम किरदार निभाया है. जबकि इसका निर्देशन अमर कौशक ने किया है.

आयुष्मान खुराना ने फिर कर दिया कमाल, पहले वीकेंड में बाला ने कमा लिए इतने करोड़ रुपए
आयुष्मान खुराना (Image Credit: Instagram)

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म बाला (Bala) का बॉक्स ऑफिस (Box office) जमकर हल्ला बोल रहा हैं. पहले ही शानदार ओपनिंग करने वाली इस फिल्म के पहले वीकेंड का कलेक्शन भी काफी बढ़िया रहा है. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि आयुष्मान खुराना अब ऑडियंस की नब्ज बखूबी समझने लगे है. इसलिए उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ रही हैं. बाला ने भी पहले वीकेंड (Weekend) में 44 करोड़ के करीब का कारोबार कर लिया है. जिसे देखने के बाद मेकर्स बेशक खुशी से फूले नहीं समा रहे होंगे.

ट्रेड पंडित तरण आदर्श ने आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला के कलेक्शन को सभी के सामने लाया है. तरण आदर्श ने बताया कि शुक्रवार को फिल्म ने 10.15 करोड़ कमाए, तो वहीं शनिवार को फिल्म का बिजनेस 15.73 करोड़ पर पहुंच गया. तो वहीं रविवार को फिल्म ने 18.07 करोड़ कमा लिए. जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 43.95 करोड़ हो चुका है.

फिल्म बाला में आयुष्मान खुराना ने एक ऐसे नौजवान का किरदार निभाया है जिसके सिर के सारे बाल लगभग झड़ चुके हैं. ऐसे में समाज और लोगों के बीच उसका किस तरह मजाक बनता है और इससे उसे किस तरह की परेशानी झेलनी पड़ती हैं इस पूरे मुद्दे को फिल्म में दिखाया गया हैं.

आयुष्मान खुराना संग भूमि पेड्नेकर और यामी गौतम फिल्म में अहम किरदार निभाया है. जबकि इसका निर्देशन अमर कौशक ने किया है. फिल्म बाला ने वीकेंड में अच्छा कारोबार किया लेकिन देखना होगा कि वीकडे में फिल्म क्या कमाल दिखाती है?

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2019 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).