आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप को हुआ कैंसर, ये रही पूरी डिटेल्स
ताहिरा कश्यप ने खुद इस बात की जानकारी सभी के साथ शेयर करते हुए ये बयान दिया है
By Akash Jaiswal | Published: Sep 22, 2018 05:27 PM IST
आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप (Photo Credits: Instagram)
आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिर कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि वो कैंसर से पीड़ित हैं. उन्होंने इस जानकारी को अपने सभी फैंस के साथ शेयर करते हुए कहा कि उन्हें स्टेज 0 कैंसर डिटेक्ट हुआ है. उन्होंने बताया कि उनके दाएं स्तन में DCIS (ductal carcinoma in situ) डिटेक्ट हुआ है. इनमें घातक सेल्स पाए गए हैं. ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि वो अस्पताल में मौजूद हैं.
जानकारी है कि ताहिरा फिलहाल प्री-कैंसर स्टेज में हैं और ऐसे में वो काफी हद तक खतरे से बाहर हैं. ताहिरा का सोशल मीडिया पोस्ट पढ़ने के बाद यही कहा जा सकता है कि इस कठिन स्थिति में भी वो काफी हद तक बहादुरी से काम ले रही हैं.
इसी के साथ ताहिरा ने अपने पोस्ट में सभी को स्थान कैंसर के प्रति सजग करते हुए कहा कि अगर किसी भी महिला को इसके लक्षण दिखते हैं तो उन्हें फौरन इसकी जांच करानी चाहिए.
इंडियन एक्सप्रेस से हुई खास बातचीत में आयुष्मान खुराना ने कहा, “मैं खुश हूं कि आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. अब मैं रहत महसूस कर रहा हूं. इसकी उम्मीद नहीं थी. लेकिन अब वो ठीक हैं."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2018 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).