चीन में 'अंधाधुन' की सफलता से बेहद खुश हैं आयुष्मान खुराना!
अभिनेता आयुष्मान खुराना चीन में अपनी फिल्म 'अंधाधुन' की सफलता से काफी आनंदित हैं.
अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) चीन (China) में अपनी फिल्म 'अंधाधुन' (Andhadhun) की सफलता से काफी आनंदित हैं. उन्होंने कहा कि यह साबित करता है कि सिनेमा भाषा और सीमाओं से परे है.
आयुष्मान ने एक बयान में कहा "सिनेमा का आकर्षण पूरे विश्व में होता है, जो भाषा और सीमाओं के बंधन को तोड़कर चुका है. 'अंधाधुन' को अच्छे सिनेमा की श्रेणी में देखकर काफी खुशी मिल रही है, जिसने हमारे देश को गौरवांवित किया है."
चीन में यह फिल्म "प्यानो प्लेयर" के नाम से रिलीज हुई है. आयुष्मान ने कहा, "व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए, 'अंधाधुन' का चीन में 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करना बेहद गर्व का क्षण है. बतौर कलाकार मैं बहुत खुश हूं कि भारतीय सिनेमा जो विश्व भर में अपनी पहचान बना रहा है, उसमें मैं भी अपना योगदान दे पाया हूं."
कहा जा रहा है कि फिल्म ने बीते दिनों चीन में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है. आयुष्मान ने इस उपलब्धि का श्रेय फिल्म के निर्देशक को दिया है.
2018 में आई इस फिल्म में राधिका आप्टे के साथ तब्बू ने भी काम किया था. फिल्म ने भारतीय बाजार में भी अच्छा कारोबार किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2019 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

