बॉलीवुड

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर हुआ जानलेवा हमला, फेसबुक लाइव में रो रोकर सुनाई आपबीति

केसरी लाल यादव ने बताया कि वो एक बिहार के एक गांव में शो करने पहुंचे थे जब उनपर हमला कर दिया गया

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर हुआ जानलेवा हमला, फेसबुक लाइव में रो रोकर सुनाई आपबीति
केसारी लाल यादव (Photo Credits: Facebook)

भोजपुरी इंडस्ट्री के जानेमाने स्टार खेसारी लाल यादव वैसे तो अक्सर अपने फेसबुक लाइव वीडियो के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं. लेकिन इस बार उनके फेसबुक लाइव के पीछे एक गंभीर कारण था. इस बार वो काफी परेशान और हताशा से भरे हुए नजर आए. इतना ही नहीं, लाइव सेशन के दौरान खेसारी अपने फैंस से बात करते हुए रोने भी लगे. दरअसल, खेसारी लाल यादव ने बताया कि हाल ही में उनके लाइव शो के दौरान उनपर हमला किया गया.

उन्होंने बताया कि उन्हें जान से मारने के इरादे से ये हमला किया गया और बड़ी मुश्किल से वो वहां से बच निकले वरना उनकी जान भी जा सकती थी. खेसारी लाल यादव ने बताया कि शनिवार की रात को वो बिहार के वैशाली जिले एक लाइव शो करने पहुंचे. इसी दौरान उनके शो में हंगामा मच गया और उनपर पथराव किया गया.

खेसारी ने बताया कि कुछ लोग उनकी हत्या करने के इरादे से आए थे और उनकी गाड़ी पर भी हमला किया गया. उन्होंने अपने लाइव वीडियो में एक व्यक्ति का नाम लेकर कहा कि अगर वो यादव समाज के हैं तो इसमें उनकी क्या गलती है? उन्होंने कहा कि आज अगर वो तरक्की कर गए तो कुछ लोगों इसे अश्लीलता का आगमन कह रहे हैं. खेसारी ने इस वीडियो में कहा कि अगर उन्हें मारना ही है हो सामने बुलाकर मारें और उनके फैंस को चोट न पहुंचाई जाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2018 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).