टीवी

बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने जा रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला और आरती सिंह, दोनों के अफेयर की चर्चा है जोरो पर

खबरों के अनुसार टीवी के दोनों ही कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला और आरती सिंह रियल लाइफ में भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. ऐसे में अब ये दोनों बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने जा रहे हैं सिद्धार्थ शुक्ला और आरती सिंह, दोनों के अफेयर की चर्चा है जोरो पर
सिद्धार्थ शुक्ला और आरती सिंह (Image Credit: Instagram)

सलमान खान ने(Salman Khan) कल मुंबई (Mumbai) में बड़े धूमधाम के साथ अपने शो बिग बॉस (Bigg Boss) के नए सीजन का लॉन्च कर दिया.  इस बार बिग बॉस का सीजन कई मायनों में काफी खास होने जा रहा है. सलमान खान का ये विवादित शो अब लोनावाला (Lonavala) की बजाए मुंबई के फिल्मसिटी (Filmcity) में होने जा रहा है. 29 तारीख से शुरू होने जा रहे इस शो में इस में कौन-कौन से कंटेस्टेंट हिस्सा बनने जा रहे हैं. इसको लेकर कयास लगने शुरू हो चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बार बिग बॉस का हिस्सा एक ऐसी जोड़ी बनने जा रही हैं. जो रियल लाइफ में भी एक कपल हैं. बात हो रही है सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और आरती सिंह (Arti Singh) की.

खबरों के अनुसार टीवी के दोनों ही कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला और आरती सिंह रियल लाइफ में भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. ऐसे में अब ये दोनों बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने जा रहे हैं. बिग बॉस के घर का हिस्सा बनने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा ट्वीट किया है. जिसे देखकर माना जा रहा है कि सिद्धार्थ अब बिग बॉस के घर में एंट्री करने जा रहे हैं.

जबकि आरती सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने दोस्तों के साथ पार्टी की. आरती की पार्टी को बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने हसबैंड करण सिंह ग्रोवर के साथ अटेंड किया. पार्टी में एक्टर समीर सोनी अपनी वाइफ नीलम संग दिखाई दिए. इनके अलावा आरती के एक्स बॉयफ्रेंड अयाज खान और उनकी पत्नी दिखाई दीं. कहा जा रहा है कि बिग बॉस के घर में जाने से पहले उन्होंने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की है.

 

View this post on Instagram

 

Strength ❤❤❤i love u all so so much @iamksgofficial @bipashabasu @neelamkotharisoni @samirsoni123 @ayazkhan701 @jannatkhan1618

A post shared by Arti Singh (@artisingh5) on

बिग बॉस 13 की शुरुआत 29 सितंबर से होने जा रही हैं. जो अगले 3 महीने तक दर्शकों को एंटरटेन करेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2019 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).