जीत के जश्न को दिखाता अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत का नया गाना 'मन में शिवा' हुआ रिलीज
आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगले महीने 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर पति, पत्नी और वो से होगी.
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फिल्म पानीपत (Panipat) का अब दूसरा गाना ‘मन में शिवा’ (Mann Mein Shiva) को रिलीज कर दिया गया. जिसमें अर्जुन कपूर और कृति सेनन ने नच का दम देखने को मिल रहा है. दरअसल फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही पानीपत को लेकर हर तरफ चर्चा शुरू हो गई. किसी को फिल्म का ट्रेलर पसंद आया तो किसी को अर्जुन कपूर का अंदाज नहीं पसंद आ रहा है. इन सबके बीच रिलीज हुए फिल्म के पहले गाने मर्द मराठा (Mard Maratha) को लोगों ने काफी पसंद किया. ऐसे में अब फिल्म का नया गाना सामने आया है. जिसमें मराठा सेना की जीत का गुणगान सुनने को मिल रहा है. सदाशिव भाऊ के नेतृत्व में दिल्ली पर जीत के बाद मराठा अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं.
इस गाने के बोल भी मशहूर राइटर जावेद अख्तर ने लिखे है जबकि अजय अतुल की फेमस जोड़ी ने ही इसका संगीत दिया है. जबकि इसे गुनगुनाया है कुणाल गांजावाला और दिपांशी नागर ने. मन में शिवा गाने के जरिए एक तरह से भगवान शिव, छत्रपति शिवाजी महाराज दोनों का ही गुणगान किया जा रहा है.
आपको बता दे कि अर्जुन कपूर की ये फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर बनी है. साल 1761 के मराठा साम्राज्य के बहादुर सेनानायक सदाशिव राव भाऊ का किरदार अर्जुन कपूर निभा रहे हैं. जो अफगानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली के साथ लोहा लेते हैं. फिल्म अहमद शाह अब्दाली का रोल संजय दत्त ने निभाया है.
आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगले महीने 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेड्नेकर की फिल्म पति, पत्नी और वो से टक्कर होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2019 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

