बॉलीवुड

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर खुलकर किया अपने प्यार का इजहार, रोमांटिक सेल्फी की शेयर

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक लंबे समय से रिश्ते में हैं लेकिन ये दोनों इस पर खुलकर बात करने से बचते रहे हैं. ऐसे में अब अर्जुन कपूर ने मलाइका के जन्मदिन पर रोमांटिक फोटो शेयर कर सभी का ध्यान अपने रिश्ते की ओर खिंचा है.

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर खुलकर किया अपने प्यार का इजहार, रोमांटिक सेल्फी की शेयर
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Instagram)

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही है. उनके इस जन्मदिन के मौके पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने बेहद ही रोमांटिक अंदाज में मलाइका से अपने प्यार का इजहार किया हैं. दरअसल अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर मलाइका के साथ एक फोटो शेयर की जिसमें दोनों के बीच की प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं. इस सेल्फी फोटो (Selfie Photo) में अर्जुन मलाइका के पीछे खड़े होकर उनके सिर को चूमते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता अब किसी से छिपा नहीं है. लेकिन एक वक्त था जब ये अपने रिश्ते पर कुछ भी कहने से बचते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं है.

अर्जुन कपूर ने अब बिंदास होकर मलाइका के साथ इतनी रोमांटिक तस्वीर को शेयर किया हैं. इसके साथ ही अर्जुन ने हार्ट इमोजी भी शेयर की हैं. अर्जुन के इस पोस्ट के बाद फैंस इस तस्वीर को जमकर लाइक्स कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

♥️

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

आपको बता दे कि कल रात मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर सहित अपने कई खास दोस्तों के लिए जन्मदिन की पार्टी रखी. मुंबई के 5 स्टार होटल में रखी गई इस पार्टी में करीना कपूर खान, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, शिल्पा शेट्टी, अर्जुन रामपाल और संजय कपूर जैसे कई नामी सितारें पहुंचे.

इतना ही नहीं इस पार्टी में अर्जुन और मलाइका दोनों ने जमकर डांस किया. इनकी इस मस्ती के कई सारे वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2019 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).