बॉलीवुड

सलमान खान की मदद नहीं लेना चाहते हैं भाई अरबाज खान, अब कर रहे हैं ये बड़ा काम !

अरबाज खान का मानना है कि वो ये देखना चाहते हैं कि भाईजान सलमान खान के बिना वो कहां तक पहुंच पाते हैं

सलमान खान की मदद नहीं लेना चाहते हैं भाई अरबाज खान, अब कर रहे हैं ये बड़ा काम !
सलमान खान और अरबाज खान (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) अपने परिवार और अपने सभी चाहनेवालों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. एक तरफ जहां उनके छोटे भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) और सोहेल खान (Sohail Khan) इंडस्ट्री में उतने कामयाब नहीं हो पाए वहीं सलमान ने फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया और अपने आप को एक सफल एक्टर के साथ ही एक ब्रैंड के रूप में कायम किया. अभी हाल ही में भाई अरबाज खान ने अपना एक नया चैट शो शुरू किया. इस चैट शो में वो बॉलीवुड के कई सारे स्टार्स से मजेदार सवाल करते हुए नजर आएंगे. ऐसे में पूछा जा रहा था कि क्या वो अपने भाई सलमान को इस शो में आमंत्रित करेंगे?

इस बात को लेकर अब खबर आई है कि अरबाज नहीं चाहते हैं कि सोहेल इस शो में आए. इतना ही नहीं, फिलहाल अभी के लिए उन्होंने खुद सलमान को शो पर न आने की रिक्वेस्ट की है. डीएनए की  खबर के अनुसार, अरबाज ने कहा, "सलमान तो मेरे शो पर आना चाहते थे और उन्होंने मुझे इस बारे में कहा भी. लेकिन मैंने उनसे कहा कि शो के पहले सीजन में उन्हें नहीं आना चाहिए ताकि मैं देख सकें कि उनके मैं बिना कितना कर सकता हूं. अगर मैंने खुद से मैनेज कर लिया तो ठीक है. मैंने उनसे कह दिया कि अगर शो का सीजन 2 होगा तो वो उसका हिस्सा जरूर बनेंगे."

आपको बता दें कि अरबाज के चैट शो पर हाल ही में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) नजर आए. इस शो का एक प्रोमो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. अरबाज के इस शो का नाम है 'पिंच बाई अरबाज खान' (Pinch by Arbaaz Khan). इस शो को 'Quplay' पर दिखाया जाएगा जहां अरबाज हॉस्टिंग करते हुए नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2019 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).