अरबाज खान ने जॉर्जिया के साथ अपने रिश्ते को किया कबूल, कहा- हां, कर रहा हूं डेट
अरबाज और जॉर्जिया को कई दफा साथ में देखा जा चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब अरबाज खान ने भी पहली बार इस विषय में बात की है.
अरबाज और जॉर्जिया को कई दफा साथ में देखा जा चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब अरबाज खान ने भी पहली बार इस विषय में बात की है. इन दिनों वह अपनी फिल्म 'जैक एंड दिल' के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. ज़ूम से बात करते हुए अरबाज ने कहा कि मलाइका से तलाक के बाद उन्होंने कई महिलाओं को डेट किया है और साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह अभी भी डेट कर रहे हैं. अरबाज ने आगे कहा कि, "आप हर किसी को खामोश नहीं कर सकते. वे खुद नतीजों पर पहुंच जाते हैं. आप जानते हैं कि यह सही है. अगर वह किसी को किसी और के साथ देखते हैं, तो वह चाहते हैं कि वे शादी कर लें लेकिन हर चीज समय के साथ होती है."
अरबाज ने आगे कहा कि, "तलाक के बाद मैंने कई महिलाओं को डेट किया. कई बार मुझे ऐसा लगा कि रिलेशनशिप लंबा चलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मैं किसी भी चीज को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहता. अभी के लिए, हां मैं डेट कर रहा हूं और मुझे नहीं पता कि यह कहा जाएगा लेकिन लोगों को लगता है कि उन्हें पता है."
यह भी पढ़ें:- मलाइका अरोड़ा से रिश्ता तोड़ने के बाद अब अरबाज खान गर्लफ्रेंड संग मना रहे हैं नवरात्रि, see pics
वर्क फ्रंट की बात करें तो अरबाज को जल्द ही फिल्म 'जैक एंड दिल' में देखा जाएगा. इस फिल्म में उनके अलावा सोनल चौहान और अमित साध भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म 2 नवंबर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2018 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

