बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा से रिश्ता तोड़ने के बाद अब अरबाज खान गर्लफ्रेंड संग मना रहे हैं नवरात्रि, see pics

अरबाज खान का मलाइका अरोड़ा के सतह साल 2017 में तलाक हो गया था जिसके बाद से ही वो इस लड़की को डेट कर रहे हैं

मलाइका अरोड़ा से रिश्ता तोड़ने के बाद अब अरबाज खान गर्लफ्रेंड संग मना रहे हैं नवरात्रि, see pics
मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी (Photo Credits: Yogen Shah/Instagram)

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में एक दूसरे से तलाक ले लिया था. एक तरफ जहां मलाइका अपनी सिंगल लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं वहीं अब अरबाज खान एक बार फिर अपनी जिंदगी में प्यार के रंग भरने की तैयारी में जुटे हुए हैं. इन दिनों वो जॉर्जिया एंड्रियानी नामकी महिला को डेट कर रहे हैं. अरबाज आए दिन उनके साथ डिनर आउटिंग पर या फिर डेट पर मीडिया द्वारा स्नैप भी किए जाते हैं. इतना ही नहीं, हाल ही वो जॉर्जिया को लेकर नवरात्रि मनाने के लिए गुजरात पहुंचे.

अरबाज गुजरात के एक नवरात्रि पंडाल में पहुंचे और वहां जॉर्जिया के साथ मिलकर खूब एन्जॉय किया. सोशल मीडिया पर अरबाज ने अपनी और जॉर्जिया की फोटोज भी शेयर की है जिसमें ये दोनों गरबा और नवरात्रोत्सव का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं.

वहीं जॉर्जिया ने भी अपने इस नवरात्रि सेलिब्रेशन की फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. फोटोज में इन दोनों की खुशी भी साफतौर पर देखी जा सकती है.

ये भी पढ़ें: Buzz: 22 साल छोटी गर्लफ्रेंड जियोर्जिया के साथ जल्द शादी करेंगे अरबाज खान, परिवार को नहीं है कोई ऐतराज

जाहिर सी बात है कि अब अरबाज भी जॉर्जिया के साथ अपने रिश्ते पर सभी से छुपाना नहीं चाहते हैं और इसलिए तो वो उनके साथ पब्लिक में बिंदास बिना किसी फिक्र के एक साथ नजर आते हैं.

खबर तो ये भी है कि अरबाज जॉर्जिया से शादी की तैयारी के मूड में हैं और इसको लेकर वो अपने परिवार से बातचीत भी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2018 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).