Video: अनुष्का शर्मा की हूबहू कॉपी है उनका ये वैक्स स्टेचू, मैडम तुसाद म्यूजियम में हुआ शुमार
अनुष्का शर्मा का ये स्टेचू मैडम तुसाद म्यूजियम सिंगापुर में लगाया गया है, आप भी देखें
अनुष्का शर्मा का वैक्स स्टेचू सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में शुमार किया गया है. देश और दुनियाभर में पॉपुलर मैडम तुसाद म्यूजियम लंदन, सिंगापुर और दिल्ली में मौजूद है. इन म्यूजियम्स में हमने अब तक कई सारे बॉलीवुड एक्टर्स के स्टेचू देखे और अब अनुष्का का वैक्स स्टेचू भी यहां लगाया गया है. सिंगापुर में इस स्टेचू को खुद अनुष्का ने लॉन्च किया.
अनुष्का ने इस स्टेचू के साथ अपनी एक खूबसूरत सी फोटो को अपने ट्विटर पर शेयर किया है. फोटो को शेयर करके अनुष्का ने लिखा, "इटरनिटी एंड बियॉन्ड." स्टेचू देखें में अनुष्का शर्मा की हूबहू कॉपी नजर आती है और इसे देखने के बाद किसी के लिए भी अनुष्का और वैक्स स्टेचू में फर्क करना मुश्किल होगा.
Eternity & Beyond ✨#MadameTussaudsSingapore pic.twitter.com/vZbwLwd1kO
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) November 19, 2018
इस वैक्स स्टेचू के लॉन्च का एक वीडियो भी इंटरनेट पर देखने को मिला है जिसमें अनुष्का अपने इस स्टेचू को देखकर काफी खुश नजर आ रही हैं.
बात करें अनुष्का के प्रोफेशनल लाइफ की तो वो हाल ही में फिल्म 'सुई धागा' में वरुण धवन के साथ नजर आईं थी. इसके बाद अब वो शाहरुख खान और कैटरिना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2018 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

