बॉलीवुड

वायरल मीम्स पर अनुष्का शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन, वरुण धवन ने भी उड़ाया मजाक

वरुण धवन ने ट्विटर पर अनुष्का शर्मा को मीम्स की रानी तक घोषित कर दिया है

वायरल मीम्स पर अनुष्का शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन, वरुण धवन ने भी उड़ाया मजाक
अनुष्का शर्मा (Photo Credits : Youtube)

फिल्म ‘सुई धागा’ के ट्रेलर के रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर मानों अनुष्का शर्मा को लेकर मीम्स की बौछार शुरू हो गई. फिल्म के ट्रेलर में अनुष्का की सादगी और उनके एक्सप्रेशंस को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. आए दिन सोशल मीडिया पर न जाने कितने ही मीम्स बनाए जाने लगे और वो तेजी से वायरल भी होने लगे. अब फिल्म ‘सुई धागा’ से अनुष्का के को-स्टार, वरुण धवन ने इन मीम्स को लेकर अनुष्का की चुटकी ली.

वरुण ने अनुष्का को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल एक मीम शेयर किया और अनुष्का को मीम्स की रानी तक बता दिया. वरुण ने ट्वीट करके लिखा, “मीम्स की रानी #ममता हाहाहा.” बता दें कि फिल्म ‘सुई धागा’ में अनुष्का, ममता का किरदार निभा रही हैं.

ये भी पढ़ें: Viral: ‘सुई धागा’ के इस सीन को लेकर ट्रोल हुईं अनुष्का शर्मा, इंटरनेट पर छाए ये मीम्स

अब वरुण धवन द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए इस मीम को देखने के बाद खुद अनुष्का भी अपनी हंसी रोक नहीं पाईं और इसे देखकर वो भी हंस पड़ी. उन्होंने अपने जवाब में लाफिंग इमोजी शेयर करके लिखा, “शानदार.”

दरअसल, यशराज की आनेवाली फिल्म में वरुण और अनुष्का एक देसी पति-पत्नी की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म के माध्यम से वो स्वदेशी सामानों की बिक्री और खरीदी पर जोर दे रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है और ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2018 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).