अनुष्का शर्मा के मेकअप आर्टिस्ट सुब्बू का निधन, एक्ट्रेस ने ये फोटोज शेयर करके जताया दुख
अनुष्का शर्मा के मेकअप आर्टिस्ट सुब्बू का निधन हो गया जिसके चलते वो काफी दुखी हैं. एक्ट्रेस ने आज सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के मेकअप आर्टिस्ट सुब्बू (Subbu) का निधन (Demise) हो गया. आज उनके निधन पर अनुष्का बेहद दुखी हैं और इसी के चलते उन्होंने सुब्बू के साथ अपनी फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करके उन्हें अपनी श्रद्धांजलि (Tribute) दी है. अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "वो विनम्र और उदार थे. वो बेहद शांत और लाजवाब थे. वो प्रतिभाशाली थे और मैं उन्हें इसी तरह पुकारती थी.
सुब्बू हमेशा इस देश के सबसे आदरणीय और प्यार किये जाने वाले व्यक्ति रहेंगे. जब भी वो मेरा चेहरा छूते थे वो मुझे सुंदर बना देते थे. वो अपने उन सभी खूबसूरत कामों के लिए याद किये जाएंगे, जो वो पीछे छोड़ गए हैं. एक प्यारे बेटे, भाई और एक खूबसूरत आत्मा ने आज हमारा साथ छोड़ दिया. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे सुब्बू."
ये भी पढ़ें: विराट को बेहद पसंद है अनुष्का शर्मा की ऐ दिल है मुश्किल, इस सीन को रिपीट मोड़ पर देखते हैं कोहली
गौरतलब है कि किसी भी सेलेब्रिटी के लिए उनके मेकअप आर्टिस्ट्स बेहद अहम होते हैं. सुब्बू भी उन्हीं में से एक थे जिन्होंने उन्हें उनके कई बड़े इवेंट्स और महत्वपूर्ण पलों के लिए तैयार किया और उन्हें सजाया था. ऐसे में अनुष्का की जिंदगी में सुब्बू की मौजूदगी बेहद अहम थी और उन्हें लेकर उनका सोशल मीडिया इसी बात का प्रतीक है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2019 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

