झारखंड: 3 साल की बच्ची के साथ हुई गैंगरेप और हत्या पर अनुष्का शर्मा को आया गुस्सा, कहा- मिले ऐसी सजा की कोई दोबारा करने से पहले कांप उठे
झारखंड के जमशेदपुर में एक 3 साल की बच्ची का रेलवे स्टेशन से अपहरण कर गैंगरेप किया गया. जिसके बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया. इस घटना के बाद अनुष्का ने ट्वीट करके अपना गुस्सा जाहिर किया है
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया के साथ है. इस दौरान अनुष्का और विराट कोहली (Virat Kohli) की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. अनुष्का भले ही देश के बाहर अपने पति विराट के साथ समय बिता रही हैं लेकिन देश में हुई दिल दहला देने वाली गैंगरेप (Gang Rape) और हत्या (Murder) की घटना से ये एक्ट्रेस काफी गुस्से में हैं. अनुष्का शर्मा ने मांग की है दोषियों को जल्द से जल्द इतनी कड़ी सजा दी जाए जिसे देख अगली बार कोई ऐसा घिनौना काम करने से डरे.
दरअसल झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर (Jamshedpur) में एक 3 साल की बच्ची (3 Year Girl) का रेलवे स्टेशन से अपहरण (Kidnapped) कर गैंगरेप (Gang Rape) किया गया. जिसके बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया. इस घटना के बाद अनुष्का ने ट्वीट करके अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि रेल्वे स्टेशन पर अपनी मां के साथ सो रही बच्ची का किडनेप कर उसका रेप आकर दिया जाता और भी गला काटकर उसकी हत्या कर दी जाती हैं. इस घटना को जानकार मैं बेहद गुस्से में हूं. मैं अपील करती हूं कि इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए. जिसे देखने के बाद अगली बार कोई भी ऐसा जघन्य अपराध करने से पहले डरे.
A 3 year old girl who was sleeping besides her mother at a railway station was kidnapped, gangraped and beheaded in Jamshedpur. This is so inhuman and vile, it is literally making me shake in anger. Absolutely horrifying. (1/2)
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) August 1, 2019
अनुष्का ने आगे लिखा.
I hope and wish and urge justice is brought upon this atrocity at the earliest . And punishment so severe that anyone else shudders to commit such a heinous , demonic crime ! (2/2)
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) August 1, 2019
आपको बता दे कि पिछले महीने 25 तारीख को टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर से रिंकू साहू नाम के शख्स ने अपनी मां के पास सो रही 3 साल की बच्ची को चुराया. उसकी ये करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसके आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रिंकू साहू को उसके घर से धर दबोचा. रिंकू ने बताया कि उसने अपने दोस्त कैलाश कुमार के साथ मिलकर इस घटना अंजाम दिया था. हालांकि काफी पूछताछ के बाद भी दोनों आरोपी ये बताने में नाकाम रहे कि आखिर इस बच्ची का सिर कहां है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2019 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

