शादी की पहली सालगिरह पर अनुष्का शर्मा ने शेयर किया यह खूबसूरत Video, विराट के लिए लिखा स्पेशल मैसेज
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) आज ऑस्ट्रेलिया (Australia) में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे. पिछले साल 11 दिसंबर को विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंध गए थे
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) आज ऑस्ट्रेलिया (Australia) में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे. पिछले साल 11 दिसंबर को विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंध गए थे. वेडिंग एनिवर्सरी के अवसर पर अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है और साथ ही उन्होंने अपने पति विराट कोहली के लिए एक स्पेशल मैसेज भी लिखा है. उन्होंने लिखा कि, "जब समय का पता ही नहीं चलता है और जब आप किसी अच्छे व्यक्ति से शादी करते हैं, तब ऐसा लगता है जैसे आप जन्नत में हैं."
विराट ने भी सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है. उन्होंने तस्वीरों को कैप्शन देते हुए लिखा कि, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि हमारी शादी को एक साल हो गया है. ऐसा लगता है जैसे कल ही सब कुछ हुआ था. समय बहुत जल्दी बीत गया. मेरी सबसे अच्छी मित्र और मेरी सोलमेट को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं. तुम हमेशा के लिए मेरी हो."
View this post on Instagram
It's heaven, when you don't sense time passing by ... It's heaven, when you marry a good 'man' ... 💞
बता दें कि विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं. पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के बाद अब वह अनुष्का के साथ अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेंगे. अनुष्का शर्मा की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'जीरो' में नजर आएंगी. शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी इस फिल्म में अहम भूमिका में है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2018 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

