बॉलीवुड

न्यूयॉर्क में अनुपम खेर के घर पहुंचे ऋषि कपूर, फुलका रोटी खाकर कर डाला ट्वीट

न्यूयॉर्क में अनुपम खेर के घर लंच करने पहुंचे ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने जब वहां इंडियन खाना खाया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. जिसके बाद ऋषि कपूर ने आटे की रोटी के साथ अपनी फोटो शेयर की.

न्यूयॉर्क में अनुपम खेर के घर पहुंचे ऋषि कपूर, फुलका रोटी खाकर कर डाला ट्वीट
ऋषि कपूर और अनुपम खेर (Image Credit: Twitter)

अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) कई महीनों से न्यूयॉर्क (New York) में अपना इलाज करा रहे हैं. खबर है कि कैंसर (Cancer) से लड़ रहे ऋषि कपूर का इलाज लगभग पूरा हो चुका है. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वो इंडिया (India) वापस लौट सकते हैं. तो वहीं ऋषि कपूर भी भारत आने के लिए बेताब है. वो हर चीज को बेहद मिस कर रहे हैं. फिर चाहे फिल्म का सेट हो या खाना. उनकी यही बेताबी दिखी जब वो पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) संग न्यूयॉर्क पहुंचे अपने खास दोस्त अनुपम खेर (Anupam Kher) से मिलने उनके घर गए. जहां दोनों ने अनुपम के घर खाना खाया जिसके बाद ऋषि कपूर ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट भी किया.

दरअसल ऋषि कपूर कई महीनों से पत्नी के साथ देश से बाहर हैं. ऐसे में जब उन्होंने अनुपम खेर के घर इंडियन खाना (Indian Food) खाया खासकर आटे की फुलका रोटी को खाकर तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इस बात की जानकारी ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी.

दरअसल जब से ऋषि कपूर अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं. तभी से बॉलीवुड की कई हस्तियां उनसे मिलकर उनके स्वास्थ का हाल चाल लेते दिखाई दिए हैं. वैसे आपको देते कि बीते शुक्रवार ऋषि कपूर की फिल्म 'झूठा कहीं का' (Jhootha Kahin Ka) रिलीज हुई. इस फिल्म ऋषि कपूर संग जिम्मी शेरगिल, सनी सिंह, ओमकार कपूर, निमिषा मेहता और रुचा वैद्य मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में काम करने वाले अभिनेता ओमकार कपूर (Omkar Kapoor) का कहना है कि ऋषि कपूर अभी भी दिल से बच्चे हैं और उनके साथ काम के दौरान उन्होंने बहुत कुछ सीखा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2019 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).