Video: बिग बॉस हाउस से बाहर निकलकर अनूप जलोटा ने किया खुलासा, कहा- जसलीन के साथ कोई रिलेशनशिप नहीं था
बिग बॉस सीजन 12 अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के कथित रिलेशनशिप के चलते भी काफी सुर्खियों में था
बिग बॉस सीजन 12 के रीसेंट एपिसोड में अनूप जलोटा घर से बेघर हो गए. बीते काफी समय से मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा था कि अक्टूबर के अंत तक अनूप को इस घर से बेघर कर दिया जाएगा. अब जब वाकई में अनूप को शो से एविक्ट कर दिया गया है तो इसे लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं. इसी बीच अनूप जलोटा ने एक और खुलासा करके सभी को चौंका दिया है. अनूप ने कहा कि वो जसलीन मथारू के साथ रिलेशनशिप में नहीं थे. अनूप ने कहा कि जसलीन के साथ उनके रिश्ते की बात असल में एक स्वांग से बढ़कर और कुछ भी नहीं थी.
जसलीन एक साथ अपने रिश्ते पर साफ बयान देते हुए अनूप ने कहा कि वो और जसलीन साथ नहीं हैं. अनूप ने ये भी कहा कि वो जसलीन और उनकी पिता केसर मथारू के आग्रह करने पर शो में आए थे. यहां वो एक खूबसूरत म्यूजिकल जोड़ी के रूप में खुदको देख रहे थे. इसी एक साथ अनूप ने कहा कि वो बस इसलिए शो में आए ताकि जसलीन का भला हो जाए.
अगर आपको याद होगा तो शो में एंट्री के पहले दिन ही जसलीन ने अनूप के साथ बेड शेयर करने से मना कर दिया था. जसलीन ने अपने लिए अलग बेड का बंदोबस्त कर लिया. इसके बाद उन्होंने एक टास्क के दौरान अनूप को छुड़ाने के लिए अपने कपड़े देने से भी मना कर दिया था.
इसी के साथ जसलीन रोमिल और शिवाशिश के साथ भी काफी हद तक घुलती-मिलती नजर आईं जिसके चलते अनूप भी काफी चिढ़ गए थे.
ये सब बातें इसी तरफ इशारा करती हैं कि अनूप और जसलीन की प्रेम कहानी महज एक स्वांग के सामान ही थी. जब इनके रिश्ते को लेकर जसलीन के पिता केसर से बात की गई तो उन्होंने भी मीडिया से कहा कि उन्हें इनके रिश्ते के बारे में जानकारी नहीं थी.
वहीं अब अनूप ने भी कहा है कि वो जसलीन से कभी भी अकेले में नहीं मिले हैं और हमेशा उनके पिता केसर मथारू की मौजूदगी में ही उनकी मुलाकात हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2018 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

