Bigg Boss 12: अनूप जलोटा और जसलीन मथारू का हुआ ब्रेकअप? BB हाउस में मचा कोहराम, देखें Video
अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड के रिश्तों में आई दरार, फूट फूटकर रोने लगीं जसलीन
बिग बॉस सीजन 12 का अपकमिंग एपिसोड और भी ड्रामा से भरा हुआ होगा. शो के पिछले एपिसोड में हमने देखा कि बिग बॉस ने घरवालों को नॉमिनेशन स्पेशल टास्क दिया है जिसके तहत हर सिंगल कांटेस्टेंट एक जोड़ी को बंदी बनाकर रखेगा. इसके बदले में उन्हें उस सिंगल कांटेस्टेंट की मांग पूरी करनी होगी जिसके बाद वो आजाद कर दिए जाएंगे और नॉमिनेशन से बच पाएंगे. ऐसा न करने पर वो नोमिनेट कर दिए जाएंगे.
इस टास्क के तहत दीपिका कक्कड़ ने अनूप और जसलीन की जोड़ी को बंदी बना लिया. बदले में उन्होंने कहा कि जसलीन उन्हें अपने मेकअप का सामान और कपड़े दे दें. लेकिन जसलीन ने उनकी ये इच्छा पूरी नहीं की. काफी बहस होने के बाद भी जसलीन राजी नहीं हुईं जिसके चलते अनूप नाराज हो गए.
Kya @anupjalota aur #JasleenMatharu ki ye anokhi kahaani reh jayegi adhuri? Kya #BB12 ke ghar mein toot jayenge yeh do dil? Janne ke liye dekhte rahiye #BiggBoss12. pic.twitter.com/Fl0maQTbUX
— COLORS (@ColorsTV) October 1, 2018
उन्होंने फैसला किया कि वो अब जसलीन के साथ नहीं रहेंगे और सिंगल के रूप में रहना चाहते हैं. इसी के साथ वो जसलीन से अलग होने का फैसला भी लेते हैं जिस बात से सभी घरवाले हैरान हैं. सोशल मीडिया पर शो के आनेवाले एपिसोड का एक स्नीक-पीक वीडियो भी देखने को मिला है.
अब आगे होगा? क्या जसलीन और अनूप के बीच सुलह हो पाएगी? या घर में विव्वाद खत्म होगा? ये तो आनेवाला वक्त ही बताएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2018 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

