यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे अनु मालिक बनेंगे 'इंडियन आइडल 11' के जज?
अनु मालिक को मी टू के आरोपों के चलते 'इंडियन आइडल 10' के जज की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी
म्यूजिक कंपोजर अनु मालिक (Anu Malik) को पिछले साल मी टू (Me Too) के आरोपों के चलते सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 10' (Indian Idol 10) के जज की कुर्सी से बर्खास्त किया गया था. अनु मालिक पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न (Sexual harassment) का आरोप लगाया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. इसके चलते सोनी टीवी (Sony TV) ने फैसला लेते हुए अनु मालिक को अपने शो से हटा दिया.
इसके बाद अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो चैनल एक बार फिर अपने सिंगिंग शो के लिए अनु मालिक को वापस ला सकता है. डीएनए की खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अनु मालिक को जजेस के पैनल में वापस लाया जा सकता है. इसे लेकर अनु मालिक और टीवी चैनल के बीच बातचीत जारी है और ऐसे में इसे लेकर जल्द ही कोई खबर सामने आ सकती है.
आपको बता दें कि मी टू कैंपेन के तहत कई सारी महिलाओं ने अनु मालिक पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया. एक महिला ने आरोप लगाया कि जब वो 15 साल की थी तब अनु ने उन्हें किस करने को कहा था. इसके बाद एक और महिला ने मीडिया को दिए हुए अपने इंटरव्यू में अनु मालिक द्वारा दुर्व्यवहार की बात कही.
ऐसे में अगर सोनी टीवी एक बार फिर अनु मालिक को शो में वापस लाता है तो यकीनन इसे लेकर एक बार फिर बवाल होने के आसार बढ़ जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2019 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

