एक्ट्रेस एमी जैक्सन बनी मां, फोटो शेयर कर दी खुशखबरी और बताया बेटे का नाम
बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन (Amy Jackson) के घर किलकारियां गूंज उठी है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अस्पताल से तस्वीर शेयर की हैं. जिसमें उनकी खुशी देखते ही बन रही हैं. इस तस्वीर में एमी संग उनके मंगेतर जॉर्ज पानायिटू और घर आया नन्हा मेहमान दिखाई दे रहा हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस एमी जैक्सन (Amy Jackson) के घर किलकारियां गूंज उठी है. जी हां, एमी ने बेटे को जन्म दिया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेटे की तस्वीर शेयर की हैं. जिसमें उनकी खुशी देखते ही बन रही हैं. इस तस्वीर में एमी संग उनके मंगेतर जॉर्ज पानायिटू (George Panayiotou) और घर आया नन्हा मेहमान दिखाई दे रहा हैं. एमी के घर आई इस खुशी को देख अब हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहा हैं. एमी ने मदर्स डे (Mother's Day) के मौके पर अपने प्रेगेंट होने की जानकारी सभी को दी थी. जिसके बाद अब जाकर एक्ट्रेस ने सभी से गुड न्यूज़ शेयर किया है.
एमी ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘हमारे घर फरिश्ते का आगमन हुआ है. इस दुनिया में आपका स्वागत है एंड्रीयास.
मार्च महीने में एमी जैकसन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर अपने प्रेगेंट होने की जानकारी दी थी. उन्होंने अपने मंगेतर जॉर्ज पानायिटू (George Panayiotou) के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, "मै बहुत समय से यह बात बताना चाहती थी. आज मदर्स डे है और इससे बेहतर अवसर नहीं हो सकता है. मैं तुम्हें दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं. यह प्यार बिल्कुल सच्चा है." बता दें कि यू.के में आज मदर्स डे मनाया जा रहा है और इसलिए एमी ने आज यह तस्वीर पोस्ट की है.
आपको बता दे कि हाल ही में एमी ने अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ जेंडर रिवील पार्टी (gender reveal party) सेलिब्रेट किया. इस पार्टी में ये साफ हो गया था कि एमी बेबी बॉय को जन्म देंगी. आपको बता दें कि जेंडर रिवील पार्टी पश्चिमी देशों में बड़ी एहमियत रखती है और महिला के गर्भवती होने के परिवार के सदस्य मिलकर इसे मनाते हैं. एमी ने भी इसे बेहद धूमधाम से मनाया.
बात करें फिल्मों की तो एमी आखिरी बार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म '2.0' में नजर आईं थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2019 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

