अमिताभ बच्चन ने वैलेंटाइन्स डे पर किया ऐसा ट्वीट, होना पड़ा ट्रोल्स का शिकार
अमिताभ बच्चन अपने इस ट्वीट के चलते ट्विटर पर मजाक का पात्र बन गए हैं. आप भी खुद ही पढ़ें उनका ये ट्वीट
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी फिल्मों को लेकर भले ही कितना भी व्यस्त क्यों न हो वो अपने फैंस और शुभचिंतकों के लिए समय निकाल ही लेते हैं. सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रीय रहने वाले बिग बी (Big B) ने ट्विटर के माध्यम से सभी को वैलेंटाइन्स डे (Valentines Day) की शुभकामनाएं दी हैं. लेकिन इस चक्कर में बिग बी एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिसके चलते अब ट्विटर पर उनकी खूब हंसी उड़ाई जा रही है. आइए देखते हैं अमिताभ बच्चन का वो ट्वीट जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो चला है.
बिग ने लिखा, "क्या ये कोई इत्तेफाक है कि 14 फरवरी वैलेंटाइन्स डे के ठीक 9 महीने 3 दिन बाद बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है."
T 3090 - A question :
Is it by accident that Children's Day on 14th November is exactly 9 months 3 days after Valentine's Day on 14th February !!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 14, 2019
गौरतलब है कि 14 फरवरी से लेकर 14 नवंबर तक सिर्फ 9 महीने होते हैं लेकिन बिग बी ने अपने ट्वीट में 3 दिन ज्यादा बता दी. इस बात को लेकर अब ट्विटर पर लोग उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं.
इस ट्वीट के चलते अमिताभ को ट्रोल्स का शिकार भी होना पड़ा है. कुछ लोगों ने तो बिग बी की बुद्धि पर भी सवाल उठाते हुए उनका मजाक बनाया. इन ट्वीट्स पर डालें एक नजर.
— Arun Arora (@Arun2981) February 14, 2019
— MORNI (@ballisticleo) February 14, 2019
When AB Snr. discovered whatsapp forwards 😂 pic.twitter.com/ZxWkEWDeJE
— BullBull (@DahiiBhalla) February 14, 2019
Sir, itna bhaari calculation kabhi kiya nahi...
— SAPNA GAUTAM (@sapna__gautam) February 14, 2019
बात करें फिल्मों की तो अमिताभ हाल ही में आमिर खान के साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में नजर आए. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी और समीक्षकों से भी इसे एवरेज रिस्पोंस मिला.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2019 08:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

