राज ठाकरे के बेटे अमित के रिसेप्शन में नजर आए शाहरुख, सलमान, अमिताभ समेत ये बड़े सितारे, देखें तस्वीरें
मी टू अभियान के तहत बॉलीवुड के कई डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और अभिनेता इसकी चपेट में आए. कुछ दिन पहले रेप के आरोप में आलोक नाथ जेल गए थे. वहीं फराह खान के भाई साजिद खान पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था. जिसके बाद से साजिद ने घर से निकलना बंद कर दिया था...
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) के बेटे अमित ठाकरे (Amit Thackeray) और फैशन डिजाइनर मिताली बोरुडे शादी के बंधन में बंध गए हैं. रविवार को मुंबई में दोनों की शादी का रिसेप्शन रखा गया था. इस दौरान राजनीतिक नेताओं के साथ बॉलीवुड
की कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की.
अमित ठाकरे के रिसेप्शन में साजिद खान (sajid khan) भी दिखाई दिए. आपको बता दें साजिद पर यौन शोषण का आरोप लगा था जिसके बाद से वो गायब थे. रिसेप्शन पार्टी में सलमान खान, शाहरुख खान, सुनील शेट्टी, सचिन तेंदुलकर, सचिन पिलगावकर, मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन जैसी दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की. आइए आपको दिखाते हैं रिसेप्शन पार्टी की कुछ तस्वीरें.








महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की शादी में बॉलीवुड और खेल जगत के मशहूर लोग भी शामिल हुए. इस शादी में बरसों बाद ठाकरे परिवार एक साथ नजर आया है. उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी और बेटे के साथ शामिल हुए. शादी में बाल ठाकरे के दूसरे बेटे जयदेव ने भी हिस्सा लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2019 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

