ईद-उल-अजहा : अमिताभ बच्चन, आमिर, अक्षय और सलमान समेत बॉलीवुड के इन स्टार्स ने इस अंदाज में दी बधाई
देशभर में 'ईद-उल-जुहा' का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. बी टाउन के सेलेब्स भी इस त्यौहार को मना रहे हैं. इस अवसर पर बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर फैन्स को बधाइयां दी हैं.
देशभर में 'ईद-उल-जुहा' का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. बी टाउन के सेलेब्स भी इस त्यौहार को मना रहे हैं. इस अवसर पर बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर फैन्स को बधाइयां दी हैं. अभिनेता ऋषि कपूर ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह उनकी लेटेस्ट फिल्म 'मुल्क' के लुक में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में उन्होंने मुराद अली मोहम्मद नामक एक शख्स का किरदार निभाया है. ऋषि कपूर ने लिखा कि, "ग्रीटिंग्स टू ऑल. सबको ईद मुबारक." ऋषि कपूर के अलावा अक्षय कुमार, सलमान खान, आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों ने भी ईद की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किए.
Greetings to all ! Happy Eid celebratons pic.twitter.com/WJWw78vq3N
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 22, 2018
अमिताभ बच्चन ने लिखा कि, "ईद-उल-अजहा की बधाई. हमेशा शांति और प्यार बना रहे." इसके साथ बिग बी ने एक खास तस्वीर भी शेयर की.
T 2907 - Greetings for Eid ul Adha .. peace and love ever .. pic.twitter.com/lEEyqJqU74
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 21, 2018
आमिर खान ने अपने ट्वीट में लिखा कि, " सभी को ईद की बधाइयां. ईद मुबारक. प्यार"
Wishing everyone a very happy Eid.
Eid Mubarak !
Love.
a.
— Aamir Khan (@aamir_khan) August 22, 2018
अक्षय कुमार ने लिखा कि, " सभी को ईद मुबारक. आशा करता हूं कि सबके जीवन में प्यार और खुशियां बनी रहे."
#EidMubarak everyone. Wishing you all love, happiness and prosperity ❤️
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 22, 2018
सलमान ने अपने ट्वीट में लिखा कि, " सबको ईद मुबारक."
Eid Mubarak Sabko ..
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 22, 2018
अनिल कपूर, डायना पेंटी, बोमन ईरानी और हिना खान ने भी ट्वीट कर फैन्स को ईद की मुबारकबाद दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2018 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

