बॉलीवुड

फिल्म ‘मनमर्जियां’ में बेटे अभिषेक बच्चन की परफॉर्मेंस से खुश नहीं हैं बिग बी? जानें सच

अभिषेक बच्चन की कमबैक फिल्म ‘मनमर्जीयां’ देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया

फिल्म ‘मनमर्जियां’ में बेटे अभिषेक बच्चन की परफॉर्मेंस से खुश नहीं हैं बिग बी? जानें सच
अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Instagram)

अभिषेक बच्चन एक लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर इंडस्ट्री में अपनी नई शुरुआत करने जा रहे हैं. वो जल्द ही फिल्म ‘मनमर्जियां’ में तापसी पन्नू और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म के लिए हाल ही में एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसे अमिताभ बच्चन और उनकी बेटी श्वेता नंदा ने अटेंड किया. इस फिल्म को देखने के बाद अमिताभ अपने बेटे अभिषेक के काम पर फक्र महसूस कर रहे हैं.

डीएनए की खबर के अनुसार, इस फिल्म को देखने के बाद अमिताभ इतना भावुक हो गए कि वो कुछ कह ही नहीं पाए. जब अभिषेक ने इस फिल्म में अपने काम को लेकर बिग बी का रिएक्शन जानना चाहा तो उन्होंने कहा, “मैं तुमसे बाद में बात करूंगा.”

 

View this post on Instagram

 

Them 3😍

A post shared by Abhishek Bachchan FC (@bachchanfc) on

जाहिर सी बात है कि बिग बी अपने बेटे के काम से काफी हद तक खुश हैं और उन्हें उनके करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

बात करें फिल्म ‘मनमर्जियां’ की तो इस फिल्म में ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जो एक लव ट्रायंगल स्टोरी को पेश करती है. इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है. ये फिल्म 14 सितंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2018 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).